Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

एक दिन आराम के बाद आज फिर अतिक्रमण हटाए गए।

एक दिन आराम के बाद आज फिर अतिक्रमण हटाए गए।

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

एक दिन आराम के बाद आज फिर अतिक्रमण हटाए गए।

नगर को सौंदर्य बनाने के लिए नगरके मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार प्रशासन इस कार्य में जुटा रहा। कल अतिक्रमण नहीं हटा गए। आज फिर से उन्होंने हटाना प्रारंभ किया जिसका निर्देशन उप जिलाधिकारी शिव ज्ञान पांडे कर रहे थे।
आज भर्रा से चलकर थाना के पास मुख्य मार्केट होते हुए दीपा चौराहे तक अतिक्रमण था वह हटाए गए। उप जिलाधिकारी के साथ पुलिस क्षेत्र अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ,नगर पालिका प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ,पुलिस दल व नगर पालिका कर्मचारी भी साथ में थे सभी शांतिपूर्ण अतिक्रमणों को हटवा रहे थे। हमारे संवाददाता को उप जिलाधिकारी श्री पांडे ने बताया कि हम जो कार्य कर रहे हैं नगर के सुंदरता के लिए कर रहे हैं हमारी दुकानदार भाई जनता यहां की समझे कि नगर सुंदर होगा तो स्वस्थ वातावरण होगा तो सब कुछ ठीक लगेगा ।इस कार्य को हम दिन-ब-दिन बढ़ा रहे हैं। शीघ्र हम अपने कार्य में सभी के सहयोग से सफल हो जाएंगे ।इस अवसर पर उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकार अवनीश कुमार सिंह नायब तहसीलदार हेमंत कुमार और नगर पालिका प्रशासक आशुतोष त्रिपाठी उनके साथ-साथ पुलिस दल और नगर पालिका के कर्मचारी भी शांति के साथ अतिक्रमण harva रहे थे कल फिर यह काम जारी रहेगा।
नागर के कुछ लोगो का कहना है की एक ओर तो प्रशासन खोखो और ठेलो को को हटवा रहे हैं दूसरी ओर उनकी रसीद भी नगर पालिका काट रही है ।इस तरह से तो स्वयं ही प्रशासन कानून का उलंघन कर रहा है और उन ठेलोऔर खोखो वालों को कार्य करने की अनुमति दे रहा है। इस पर प्रशासन का कहना है कि हम उनको हटवाभी रहे हैं ।और जब तक वह हैं तब तक उनसे कर भी वसूल कर रहे हैं यदि वह नहीं हटेंगे तो फिर प्रशासन उनको जबरदस्ती हटवा देगा जिसकी जिम्मेदारी उन्हीं पर होगी।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com