नगर पालिका गेट बंद कर सफ़ाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, 6 महीनों का वेतन न मिलने पर कर रहे प्रदर्शन
नगर पालिका गेट बंद कर सफ़ाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, 6 महीनों का वेतन न मिलने पर कर रहे प्रदर्शन

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां के नगर पालिका में सफ़ाई कर्मचारियों व जलकर कर्मचारियों द्वारा आज नगर पालिका गेट बंद कर सभी कर्मचारियों ने अपने 6 महीनों का वेतन न मिलने को लेकर जमकर हंगामा काटा आप को बता दे होली का पर्व नज़दीक है जिसमे सभी कर्मचारियों का कहना है अगर वेतन नही मिला तो हम लोग अपना त्यौहार कैसे करेंगे। कहा कि हम ग़रीब लोग है मेहनत करते है पैसे के लिए और वो ही नही मिल रहा है तो हम लोग काम का बहिष्कार कर रहे है। कहा कि जब तक हम लोगो का पूरा पैसा नगर पालिका द्वारा नही करा दिया जाएगा तब तक हम लोगो का धरना प्रदर्शन एसे ही चलता रहेगा। वही इस पूरे मामले को अधिशाषी अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया की हमरा ट्रांसफर जब से यहां हुआ है तब से यहां की नगर पालिका का यही हाल है जब हम यहां आए थे तो 8 महीनों का वेतन इन लोगो का रुका हुआ था जिसको हम लोगो ने पास करा कर इनका वेतन दिलाया था। बिल्कुल इन लोगो का कहना सही है कि इन लोगो का वेतन रुका हुआ है, ईओ ने बताया कि इन का बिल प्रषासक द्वारा पास कर दिया गया है।

Subscribe to my channel

