सहरसा में नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत। जितिया पर्व पर मां के साथ गई थी नहाने। पैर फिसलने से हुआ हादसा।
सहरसा में नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत। जितिया पर्व पर मां के साथ गई थी नहाने। पैर फिसलने से हुआ हादसा।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* सहरसा में नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत। जितिया पर्व पर मां के साथ गई थी नहाने। पैर फिसलने से हुआ हादसा।
*एंकर :-* बड़ी ख़बर सहरसा जिले से आ रही है जहां दो बच्ची की स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गयी।एक बच्चि का शव बीते कल शुक्रवार को बरामद हुई मौत तो वहीं दूसरी बच्चि का शव आज शनिवार को सुबह में बरामद हुई है।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। घटना सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के तिलावे नदी की बतायी जा रही है। वहीं दोनो बच्चि के शव को आज शनिवार को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जुटी जांच में।
मिली जानकारी के अनुसार दोनो मृत बच्चि में एक बच्चि का नाम अंशु कुमारी है जिसकी उम्र 11 वर्ष है,और दूसरी बच्चि ब्यूटी कुमारी है जिसकी उम्र 9 साल है।जिसमें एक बच्चि ब्यूटी कुमारी जो सोनवर्षा राज थानां क्षेत्र के मनोरी गांव की रहने वाली थी और अपनी नानी के घर सिमरी द्वारिका टोला में विगत 5 साल से रह रही थी।वहीं दूसरी बच्चि अंशु कुमारी जो सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के द्वारिका टोला की रहने वाली बतायी जा रही है।दोनो बच्चि ममेरी फुफेरी बहन लगती थी रिलेशन में।कल जितिया पर्व को लेकर अपनी माँ के साथ दोनो बच्चि तिलावे नदी में स्नान करने गयी थी उसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसा का शिकार हुई।
वहीं मृत बच्चि के परिजन सनोज कुमार पोद्दार की माने तो कल शुक्रवार को अपनी माँ के साथ जितिया पर्व को लेकर अपनी माँ के साथ तिलावे नदी में स्नान करने गयी थी।उसी दौरान पैर फिसलने से दोनो बच्चि गहरे पानी में चले गया जिससे दोनो बच्चि की पानी में डूबने से मौत हो गयी।अभी हमलोग पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल आये हैं।

Subscribe to my channel


