Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

मंदिर निर्माण में पैसे की लेन देन को लेकर दो गोतिया में जमकर मारपीट

मंदिर निर्माण में पैसे की लेन देन को लेकर दो गोतिया में जमकर मारपीट

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* मंदिर निर्माण में पैसे की लेन देन को लेकर दो गोतिया में जमकर मारपीट। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा से जिले से आ रही है जहां मंदिर निर्माण में पैसे की लेन देन को लेकर दो गोतिया में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो इन दिनों सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।एक गोतिया का नाम ब्रजेश कुमार है और दूसरे गोतिया का नाम अमरकांत राय है।यह मारपीट का वीडियो बीते 5 दिन पहले का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियों में साफ तौर देखा जा सकता है किस तरह से लाठी डंडा, धक्का मुक्की हो रहा है। यह वायरल वीडियो नवहट्टा थाना क्षेत्र के एकाढ गांव का बताया जा रहा है।
दरअसल अपने दरवाजे पर मंदिर निर्माण करा रहें दूसरे पक्ष के सख्स ब्रजेश कुमार को अपने ही गोतिया अमरकांत राय से मंदिर निर्माण में पैसे को लेकर विवाद उतपन्न हुआ।विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गया और रन क्षेत्र बन गया फीर क्या था दोनो तरफ से जमकर लाठी डंडा चलने लगा। जिसमे कई लोग ज़ख्मी भी हुए हैं। मारपीट के बाद नवहट्टा थाना में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है ।
वहीं नवहट्टा थानां अध्य्क्ष सरोज कुमार ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य दूसरा पक्ष का ब्रजेश कुमार करवा रहा था अपनी जमीन में।और एक पक्ष के अमरजीत राय को इस निर्माण कार्य से आपत्ति थी।इसी बात को लेकर दोनो में मारपीट हुई।उसके बाद घटना की जैसे ही सूचना मिली पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया।उन्होंने ये भी बताया की दूसरे पक्ष के अमरकांत राय के द्वारा एक पक्ष के ब्रजेश कुमार के विरुद्ध आवेदन दिया गया था उसी आवेदन के आलोक में 9.10.23 को मामला दर्ज कर लिया गया है।और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com