Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

के के पाठक पहुंचे सहरसा विभिन्न स्कूलों किए निरीक्षण।

के के पाठक पहुंचे सहरसा विभिन्न स्कूलों किए निरीक्षण।

Spread the love

रिपोर्ट– विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

स्टोरी–के के पाठक पहुंचे सहरसा विभिन्न स्कूलों किए निरीक्षण।

Anchor–खबर सहरसा से है जहां बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक सहरसा पहुंचे जहां उन्होंने मनोहर हाई स्कूल पूरब बाजार, जिला गर्ल्स स्कूल, मनोहर हाई स्कूल बैजनाथपुर और मध्य विद्यालय बैजनाथपुर का निरक्षण किए।इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।लेकीन जो नजारा अपर मुख्य सचिव के निरक्षण के दौरान मध्य विद्यालय बैजनाथपुर का देखने को मीला वो कहीं न कहीं शिक्षा विभाग का पोल खोल कर रख दिया। क्लास चार और पांच के छात्र छात्राएं बेंच डेस्क नही होने की वजह से स्कूल के फर्स पर प्लास्टिक पर बैठकर पढ़ने को मजबुर है।लेकीन स्कूल निरक्षण करने आए अपर मुख्य सचिव ने क्लास रूम जाकर निरीक्षण करना भी मुनासिब नहीं समझे।जबकि स्कूल का कमरा बाथरूम में घुस घुसकर निरीक्षण किए लेकिन जिस कमरे में स्कूली बच्चे जमीन पर प्लास्टिक पर बैठकर पढ़ रहे थे उधर देखने तक की जहमत नहीं उठाई।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षिका ने कहा कि इस स्कूल में कमरा और बैंच डेस्क की घोर अभाव है वहीं शिक्षा विभाग के जारी निर्देश के आलोक में प्लास्टिक पर बच्चों को बैठाया जाता है।हम लोगों को पढ़ाने के दौरान बेहद दिक्कतें होती है।के0 के0 पाठक के शख्ती के बाद स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ी है जिस वजह से कमरे की दिक्कत है।मुख्य सचिव के के पाठक को इन सारे मामले से अवगत कराया गया है।वहीं विद्यालय में घोर अभाव को लेकर मीडिया के सवालों से केके पाठक ने दूरी बना ली और बगैर कुछ बोले ही गाड़ी में बैठकर चल दिए।जबकि क्लास की शिक्षिका और छात्र परेशानी की बात कह रही है और मुख्य सचिव से परेशानी का समाधान का मांग कर रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com