Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *नानी के घर आई थी 6 साल की मासूम, पड़ोसी भुट्टा खिलाने के बहाने ले गया और किया दुष्कर्म, गिरफ्तार*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

हरदोई -जिले के कोतवाली संडीला इलाके के एक गांव का है. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव, सीओ और इंस्पेक्टर संडीला ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है…
उत्तर प्रदेश के हरदोई में ननिहाल आई 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि पड़ोसी युवक ने भुट्टा खिलाने के बहाने ले जाकर बच्ची के साथ रेप को अंजाम दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.अपने घर की छत पर ले जाकर किया दुष्कर्म
सरकार की सख्ती के बावजूद मासूम बच्चियों के साथ होने वाले अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हरदोई में अपने ननिहाल आई एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दरअसल, बालिका अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी पड़ोसी युवक मोनू भुट्टा खिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया और अपने घर की छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. मासूम के रोने की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों और पड़ोसियों ने दुष्कर्मी युवक को पकड़ लिया. पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की.
POCSO Act के तहत दर्ज हुआ केस
मामला हरदोई जिले के कोतवाली संडीला इलाके के एक गांव का है. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव, सीओ और इंस्पेक्टर संडीला ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता मासूम का मेडिकल चेकअप चल रहा है.

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com