Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा समाजसेवी ने किया बैट बॉल का वितरण

Spread the love

*समाजसेवी ने किया बैट बॉल का वितरण*
झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी/ प्रखंड क्षेत्र युवाओं में खेल के प्रति बढ़ती उत्साह को देखकर युवा समाजसेवी सह कांडी उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद प्रत्याशी सुषमा कुमारी के पति दिनेश कुमार के द्वारा निरंतर जारी है बैट बॉल का वितरण।
सोमवार को युवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने बलियारी पंचायत के बरवाडीह गांव पहुंचकर खेल के मैदान में दर्जनों युवाओं के बीच बैट बॉल प्रदान किया।
बैट बॉल पाकर बरवाडीह गांव के दर्जनों खिलाड़ियों ने एक साथ दिनेश कुमार का जोरदार तालियों से अभिवादन किया एवं दिनेश कुमार जिंदाबाद कि नारे भी लगाए
समाजसेवी दिनेश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका प्यार पाकर मैं अभिभूत हूं साथ ही मैं आप सबों से कहना चाहूंगा कि आप सभी एक साथ लगन और मेहनत से खेलें ।
वैसे खिलाड़ी जो अपनी प्रतिभा को निखारना चाहते हैं उन्हें मैं हर संभव मदद करूंगा.। कहा की मेरे मन में सपना है कि मेरा कांडी प्रखंड
राज्य स्तर पर विशेष रूप से जाना जाए
और यह तभी संभव है जब आप सभी युवा मेरे साथ देंगे।
कहा कि प्रखंड के खिलाडिय़ों की खेल प्रतिभा को दबने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो प्रखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला से लेकर राज्य स्तर तक ले जाने में उन्हें भरपूर मदद दी जाएगी।
उक्त मौके पर पुरषोत्तम कुमार , अशोक कुमार ,प्रभाकर कुमार ,जिग्नेश कुमार, आर्यन कुमार, पवन कुमार, शशिकांत कुमार , मनीष कुमार, नीतीश कुमार ,विकाश कुमार, सुयरकान्त कुमार, मुन्ना कुमार, पंकज कुमार, विनय कुमार, शिव कुमार, अशोक कुमार, बबलू कुमार साहित काफ़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहें।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com