Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी द्वारा आयोजित रामलीला भवन धुस मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव

नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी द्वारा आयोजित रामलीला भवन धुस मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव

Spread the love

चित्रकूट । नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी द्वारा आयोजित रामलीला भवन धुस मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के दसवें दिन रामलीला के कलाकारों ने दशरथ मरण और राम वन गमन की सजीव प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर राम के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरणादाई भजनों की प्रस्तुतियां देकर कलाकारों ने राम के आदर्शों को आज के युग में प्रासंगिक बताया। ‌ मंच पर जैसे राम ने माता की आज्ञा का पालन करना और पुत्र मोह में दशरथ जी का मरण हुआ, इस प्रसंग पर आधारित रामलीला का मंचन देख दर्शक गदगद रहे ।कहा गया कि यदि राम को वनवास राम वनगमन ना होता तो शायद इस दुनिया में राक्षसों का संघार न हो पाता और न ही दीन दुखियों का कल्याण होता ।यह सब कथाएं आज के युग में हम सबको प्रेरणा देती हैं कि जब-जब इस धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है तो कोई ना कोई ईश्वर के रूप में अवतार लेता है और अधर्मियों बेईमानों का विनाश करता है, कहा भी गया कि जब-जब हो धर्म के हानि बाढ़ै है असुर अधम अभिमानी राम का जन्म दुनिया को उद्धार करने वाला साबित हुआ इसी मकसद से रामलीलाओं का आयोजन देश के कोने-कोने पर हो रहा है ताकि मनुष्य भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर सब कोई आपस में प्रेम भाव से रहे जिससे देश और समाज का कल्याण हो। रामलीला की शुरुआत भगवान राम की झांकी की आरती वंदना से हुई जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता सुंदरलाल मिश्रा सभासद शंकर यादव ,रतन पटेल अशोक केसरवानी राकेश केसरवानी किशन श्रीवास्तव कल जैन इदरीश ठेकेदार आज लोगों ने पूरे समय मौजूद रहकर रामलीला मंचन का जनता के साथ आनंद लिया रामलीला के सफल आयोजन में अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव नगर पालिका के बड़े बाबू कर्मोत्तम सिंह प्रवीण श्रीवास्तव सुभाष गुप्ता सफाई निरीक्षक कमलाकान्त शुक्ला राजेंद्र बाबू रवि ज्ञानेंद्र कौशल अशरफ बाबू आज का सराहनीय योगदान है मंचन देखने के लिए अपार भीड़ जुट रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com