Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

कोशी नदी में पलटी नाव

कोशी नदी में पलटी नाव

Spread the love
unnamed

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* कोशी नदी में पलटी नाव।

*स्टोरी :-* कोशी नदी में पलटी नाव। 10 मोटरसाइकिल सहित दर्जन लोग थे सवार। पीपा पुल के सहारे बची लोगो की जान।

*एंकर :-* खबर सहरसा से है जहां कोसी नदी के राजनपुर घाट पर बड़ा नाव हादसा हुआ है नाव पलटी है।महिषी प्रखंड के राजनपुर घाट पर नाव पलटी पलटी। पीपा पुल में नाव टकराने से नाव फटी जिस वजह से हादसा हुआ है। नाव पर दस मोटर साइकिल सहित कई दर्जन लोग सवार थे। पीपा पुल के सहारे बची लोगों की जान। दस मोटर साईकिल में 6 मोटर साईकिल को स्थानीय लोगों के द्वारा निकला गया।चार मोटर साईकिल की खोजबीन जारी। इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ है। दरअसल राजनपुर पर पीपा पुल का निर्माण चल रहा है। उसी घाट पर नाव पर दस मोटर साईकिल सहित कई दर्जन लोग सवार हुए थे। घाट से कुछ दूर जाने के बाद नाव निर्माणाधीन पीपा पुल में जाकर टकरा गई जिसके बाद नाव फट गई और नाव डूब गई। हालांकि पीपा पुल होने की वजह से लोग पीपा पुल के सहारे अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। वहीं दस मोटर साईकिल में 6 को बरामद किया गया वही चार की खोजबीन स्थानीय लोगों द्वारा जारी है। खास बात यह है की कोशी नदी में सैकड़ों नाव चलती है जिसमे कई नाव का स्थानीय प्रशासन द्वारा निबंधन नही किया हुआ है। ऐसे में सवाल ये है की अगर कोशी नदी में नाव हादसा होता है तो उसका जिम्मेवार कौन है।

No Slide Found In Slider.
anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com