Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक भाजपा नगर कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक

भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक भाजपा नगर कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक

Spread the love

आज भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक भाजपा नगर कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने की और संचालन सेक्टर संयोजक रामतीर्थ सिंह चक ने किया।
इस दौरान बैठक में युवा मोर्चा बृज क्षेत्रउ पाध्यक्ष एवं नगर प्रभारी योगेंद्र प्रताप चौहान ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार वोटर चेतना अभियान के तहत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रथम चरण 30 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक नए मतदाता बनाने का कार्य करना है।नए मतदाता बनने हेतु फार्म संख्या चार और पांच नवंबर को मतदान केन्द्र पर पहुंच कर बी एल ओ के पास जमा करके रसीद अवश्य प्राप्त करनी है।
पूर्व जिला प्रवक्ता अवधेश पालीवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओ का लाभ लोगों को दिलाने हेतु हर संभव प्रयास करें। 29अक्तूबर को प्रातः ग्यारह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को अधिक से अधिक लोगों को सुनें।
बैठक में मुख्यरूप से जिला मंत्री संजय परमार,राजेश अग्रवाल,यशपाल सिंह, बृजपाल सविता,महेश चंदानी, शैलेंद्र बाल्मिकी,सुधीर कुमार सिंह,अंकित शर्मा, प्रीतपाल सिंह,अमित शर्मा,प्रशांत धाकरे, इश्वरानंद सारस्वत, महेन्द्र झा,मनमोहन सिंह,विपिन जैन,आदि लोग मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com