फिरोजाबाद मिट्टी से भरे हुए डंपर ने लकड़ी के खोखे सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को रौंदा

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में स्थित थाना मक्खनपुर क्षेत्र के साथी मंदिर के पास का है जहां पर रामखिलाड़ी पुत्र रामस्वरूप ,अनंत कुमार पुत्र उमा शंकर कनबारा, विनोद पुत्र गीतम सिंह व एक महिला सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को ववाईन की ओर से तेज गति आ रहे मिट्टी के डम्फर ने सड़क किनारे रखे लकड़ी के खोखे सहित रौंद दिया इस दर्दनाक घटना को देखकर वहां उपस्थित लोगों में चीख-पुकार मच गई आनन-फानन में लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी मोके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायल लोगो को सरकारी अस्पताल जिला फिरोजाबाद में उपचार के लिए भेजा दिया गया है ।
बड़ा सवाल
आखिर मिट्टी के खनन में लगे डंपर शाम होते ही दौड़ने लगते हैं?
कई कई डंपर बिना नंबर, ओवरलोड दिखाई देते हैं?
प्रशासन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करता है?
वही लोगो का कहना है कि मिट्टी से भरे हुए डंपर विना किसी परमिशन के अवैध रूप से चलते हैं और खाना माफियाओं की चांदी बनती है इनकी स्पीड भी बहुत अधिक होती है साथ ही ओवर लोड भी वजन ले जाया जाता है ।।

Subscribe to my channel


