Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बी एन एम यु जंतु विज्ञान के डॉ ब्रजेश को मिलेगा मिलेगा युवा वैज्ञानिक सम्मान

बी एन एम यु जंतु विज्ञान के डॉ ब्रजेश को मिलेगा मिलेगा युवा वैज्ञानिक सम्मान

Spread the love

बी एन एम यु जंतु विज्ञान के डॉ ब्रजेश को मिलेगा मिलेगा युवा वैज्ञानिक सम्मान.
*आलोक बादल आवाज़ इंडिया लाइव कोसी प्रमंडल सहरसा बिहार*

नेपाल एक्वाकल्चर सोसाइटी के द्वारा 6एवं 7 को आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस जिसमे चार देश नेपाल, बांग्लादेश, थायलैंड और भारत सहित पंद्रह सोसाइटी का कॉलेबोरेशन है उसमें काठमांडू में मिलेगा सम्मान..

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 6एवं 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बी एन एम यु के टी पी कॉलेज मधेपुरा के जंतु विज्ञान विभाग के अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह को शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए युवा वैज्ञानिक के सम्मान से सम्मानित किया जाना सुनिश्चित हुवा है. उक्त आशय की जानकारी देते हुवे कॉन्फ्रेस के निर्देशक सह नेपाल एक्वाकल्चर सोसाइटी के प्रेसिडेंट डॉ प्रो श्याम नारायण लाभ नें एक पत्र जारी करते हुवे कहा है की इस अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए नेपाल, बांग्लादेश, थालंड और भारत सहित 15 संस्थानों के सेलेक्शन कमिटी के द्वारा डॉ ब्रजेश कुमार सिंह को युवा वैज्ञानिक सम्मान के लिए नामित किया गया है .ज्ञात हो की डॉ ब्रजेश सिंह सिंहेश्वर नगर पंचायत के वार्ड 4 के निवासी हैं और डॉ राधा रमन सिंह और श्रीमती रेखा देवी के पुत्र हैं और इन्होने अभी तक दो दर्जन सेमिनार में सिरकत कर चुके हैं साथ ही इनका दो दर्जन रिसर्च पेपर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र भी प्रकाशित हैं. साथ ही दो शोध पत्रिकाओं में संपादक मण्डल बुई हैं. और इन्हे पूर्व में भी इंटरनेशनल साइंस एंड रिसर्च अकादमी सहित कई संस्था द्वारा युवा वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित किया जा चूका हैं. कलाज़ार रोग पर इनका शोध यु जी सी के शोध गंगा वेबसाइट पर भी प्रकाशित है.उनकी इस उपलब्धि को लेकर ए बी वी पी के डॉ रंजन यादव, डॉ दिलीप कुमार दिल, छात्र राजद के डॉ माधव कुमार, शोधार्थी आनंद कुमार भूषण, निरंजन कुमार निराला,डॉ चन्दन चाँद,मनीषा कुमारी, स्वीटी कुमारी, डॉ अनुजा कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी आदि सहित दर्जनों शिक्षाविदों नें बधाई एवं शुभकामनायें दी है…

भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय से दर्जनों शिक्षाविद भी करेंगे काठमांडू के अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिरकत.

वही उक्त अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में बी एन एम यु के दर्जनों प्रोफेसर और शोधार्थी भी देंगे अपने अपने शोध संबधित शोध पत्रों की प्रस्तुति जिसमे मुख्य रूप से प्रो डॉ नरेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ पंचानंद मिश्रा, डॉ भुवन भास्कर मिश्रा, डॉ अनुजा कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी, जंतु विज्ञान के शोधार्थी आनंद कुमार भूषण,डॉ राखी भारती, डॉ रविन्द्र श्रीवास्तव, डॉ नवोदिता कुमारी,स्नेहा कुमारी, निशा कुमारी, पूजा कुमारी, डिम्पल भारती आदि भी शामिल रहेंगे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com