पाकुड चेंगाडांगा पंचायत में आपका अधिकार,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पाकुड़ से बिक्की भगत की रिपोर्ट

चेंगाडांगा पंचायत में आपका अधिकार,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बीडीओ व सीओ ने सुनी लोगों की समस्या निराकरण का दिया आश्वासन
राज्य सरकार के निर्देश पर गुरुवार को जिले के चार पंचायतों में आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ।पाकुड़ सदर प्रखण्ड के चेंगाडांगा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ शफीक आलम, सीओ अलोक वरण केसरी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, विधायक प्रतिनिधि देबु विस्वास ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसी क्रम में पंचायत में शिविर का आयोजन कर सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई साथ ही विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए।मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लोगों की समस्या को लेकर स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित जानकारी देने के अलावा समस्याओ के निदान को लेकर पहल की गई।कार्यक्रम आरंभ होने पर ग्रामीणों ने बीडीओ के समक्ष अपनी समस्याओ को लेकर आवेदन दिया।बीडीओ ने मौके पर कहा कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निदान करना है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोग जिला या प्रखंड मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं।ऐसे सभी लोग यहां अपनी समस्याओं को रख सकते है।कैंप में बीडीओ के पास दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया।इनमें बदरुद्दोजा शेख व आताहारुल शेख ने चेंगाडांगा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र को जल्द चालु कराने,जानेबास शेख ने आवास योजना दिलाने,सादाकाश शेख ने जमीन की दाखिल खारिज में आ रहे परेशानी के संबंध का मुद्दा उठाया।कार्यक्रम के दौरान जब ग्रामीणों को समस्या सुनाने को कहा गया तब ग्रामीण सादाकाश शेख ने हल्का कर्मचारी के खिलाफ जमीन दाखिल खारिज से संबंधित मामले को लेकर सीओ से शिकायत किया। शेख ने बताया कि हल्का कर्मचारी के कार्यालय में अक्सर दलालों का अड्डा जमा रहता है। जहां पर ग्रामीण दाखिल खारिज संबंधित अन्य आवेदन लेकर जाते हैं वहां मौजूद दलाल पैसे की मांग करते हैं पैसा नहीं देने पर कार्य को लंबा खींचा जाता है साथ ही कागजात में कुछ ना कुछ कमी बताकर लोगों को परेशान किया जाता है। इस दौरान उन्होंने इसका आवेदन मौके पर उपस्थित सीओ को सौंपा। जिसपर सीओ ने संबंधित कर्मचारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।सीओ ने बताया कि कुछ भी समस्या हो मंगलवार एवं शनिवार को ब्लॉक में आकर मुझे जानकारी दें। सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए जिस कारण सैकड़ों ग्रामीण राशन कार्ड की समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकते रहे एवं निराश होकर अपने अपने घर चले गए।शिविर के माध्यम से वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई-श्रम पोर्टल नया पंजीकरण, लगान रसीद निर्गत, नरेगा नया जॉब कार्ड, नरेगा नये कार्य आवंटन,नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, म्यूटेशन, पेंशन शिकायतें, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की स्थापना दिवस पर विभिन्न सरकारी योजनाओं तक जरूरतमंद लोगों की पहुंच आसान करने के लिए आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार’ अभियान शुरू किया है।उन्होंने बताया कि यह अभियान 45 दिनों तक चलेगा जिसका समापन 29 दिसंबर को होगा। इस दौरान मौके पर मात्र चार लाभुकों को जॉब कार्ड प्रदान की गई। साथ ही वैक्सीनेशन कैंप में प्रथम एवं द्वितीय डोज की वैक्सीन भी दी गई।इस दौरान मुखिया रेखा देवी, पंचायत समिति सदस्य डाबली बीवी, पंचायत सेवक सुकुमार ठाकुर, रोजगार सेवक साईदुर रहमान,कांग्रेस के गुलाम अहमद, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, झामुमो नेता मुस्लोउद्दीन अंसारी, अब्दुल हनीफ, जहांगीर आलम, अली अकबर सहित अन्य उपस्थित रहे

Subscribe to my channel


