फिरोजाबाद में दिव्यांगों को बांटे गये निशुल्क सहायक उपकरण
फिरोजाबाद में दिव्यांगों को बांटे गये निशुल्क सहायक उपकरण

*फिरोजाबाद में दिव्यांगों को बांटे गये निशुल्क सहायक उपकरण*
आज दिनांक 24 9 2023 को
फिरोजाबाद में रविवार को विकास भवन में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा एडिप योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 293 दिव्यांगजनों को 1172 निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चन्द्रसेन जादौन थे।
मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रसेन जादौन ने कहा कि भारत सरकार दिव्यांगता को समाप्त करने के लिए काम कर रही है। ऐसे दिव्यांग जिनको सरकार की ओर से उपकरण प्रदान नहीं हुए हैं, वह अपने जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकलांगों को दिव्यांग नाम देकर हीन भावना दूर करने का काम किया। उन्होंने बताया कि किस तरह दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किए जाते हैं। कानपुर की एलिम्को कंपनी जो भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण कर प्रदान करती है, इसके वितरण में उसका भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
जिलाधिकारी डाॅ उज्जवल कुमार ने बताया कि 293 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया है। इन लाभार्थियों को 1172 सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन सहित कई गणमान्य नागरिक एंव अधिकारी मौजूद रहे।
*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव को रिपोर्ट*
Subscribe to my channel



