BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

गरीब चौपाल में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन को मिले 1000 से अधिक आवेदन

गरीब चौपाल में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन को मिले 1000 से अधिक आवेदन

Spread the love

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार 7545820714

गरीब चौपाल में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन को मिले 1000 से अधिक आवेदन

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संतोष कुमार आज सहरसा पहुंचे जहां उन्होंने गरीब चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया. शहर के जिला परिषद प्रांगण स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्यां में लोगों ने अपनी समस्याओं से सम्बंधित 1000 से अधिक आवेदन मंत्री को सौंपे. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ सुमन ने गरीब चौपाल के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाती और अन्य वंचित वर्गों के उन लोगों तक पहुंचना है जो आर्थिक कारणों से अपनी शिकायतें लेकर पटना नही जा पाते. मंत्री ने कहा कि इनलोगों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर संकलन कर सम्बंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके. उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से जिन मामलों का स्थानीय स्तर पर समाधान सम्भव होगा उनका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा. शेष आवेदनों को विभागवार छांटकर पटना भेजा जाएगा और सम्बंधित विभागों को कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया जाएगा. उन्होंने स्वीकार किया कि लोगों की समस्याओं का दायरा काफी बड़ा है जो चिंता का विषय है.

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com