पॉलिटेक्निक, BBA एवं BCA पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर, छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा व प्लेसमेंट सहायता
पॉलिटेक्निक, BBA एवं BCA पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर, छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा व प्लेसमेंट सहायता

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
पॉलिटेक्निक, BBA एवं BCA पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर, छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा व प्लेसमेंट सहायता
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्थित माँ कलमी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज प्रबंधन ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। कॉलेज के डायरेक्टर ब्रहमदेव यादव ने बताया कि संस्थान में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और आईटी टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। 10वीं पास छात्र-छात्राएं पॉलिटेक्निक तथा 12वीं पास विद्यार्थी BBA और BCA पाठ्यक्रमों में नामांकन ले सकते हैं। कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशालाएं, छात्रावास, सीसीटीवी सुरक्षा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सुविधा और प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं चेयरपर्सन डॉ. डेज़ी कुमारी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है।
Subscribe to my channel