Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

दुष्कर्म के बाद महिला को मारी गोली। सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा ईलाज।

दुष्कर्म के बाद महिला को मारी गोली। सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा ईलाज।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* दुष्कर्म के बाद महिला को मारी गोली। सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा ईलाज।

*एंकर :-* खबर सहरसा से है। जहाँ बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के आदा टोला में स्थानीय कैलाश शर्मा के शादीशुदा पुत्री के साथ दो व्यक्तियों ने दुष्कर्म करने के बाद जान मारने के नीयत से महिला पर गोली चला दिया। गोली महिला के बाया पैर में लगी, गोली लगने के बाद महिला भागते हुए घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपित गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पिता कैलाश शर्मा इलाज हेतु सदर अस्पताल ले गए जहां महिला ईलाजरत है। पीड़ित महिला ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा निवासी राहुल शर्मा और उसका साथी सुमित यादव एक बाईक से मेरे घर आदा टोला पहुंचे। जहां मुझे करीब 11 बजे रात में सोए अवस्था में मुंह बन्दकर जबरदस्ती बाईक पर बैठाकर पास के एक पोखर के समीप ले गया। जहां मेरे साथ दुष्कर्म किया और हल्ला करने पर एक ने मुझपर गोली चला दी, जिससे मैं जख्मी हो गयी। इसके बाद परिजनों ने ईलाज हेतु मुझे सदर अस्पताल लाया। जानकारी के अनुसार कैलाश शर्मा की पीड़ित पुत्री की शादी 5 वर्ष पुर्व कटिहार निवासी परेश शर्मा के साथ हुई थी लेकिन पति द्वारा पत्नी को छोड़ देने के कारण पीड़िता अपने मां-बाप के साथ ही चैनपुर पंचायत के आदा टोला में रहती थी पीड़ित महिला की छोटी बहन खुशी कुमारी की शादी सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा गांव में हुआ था जिसके कारण पीड़िता अक्सर अपनी छोटी बहन के ससुराल भी आती जाती थी, आरोपित राहुल शर्मा पीड़िता के छोटी बहन का भैंसूर है, राहुल शर्मा की पीड़िता के साथ फोन पर बातचीत होती थी, दो दिन पहले पीड़िता ने राहुल शर्मा का फोन नंबर ब्लाक कर दिया था, भैंसुर राहुल शर्मा सहित अन्य लोग भी चैनपुर आदा टोला आया जाया करते थे। घटना के संबंध में बनगांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की मौखिक सुचना भी नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर त्वरित विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com