
*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी…* दोहरी हत्या से मचा कोहराम।
*ANCHOR ….* सहरसा में एक साथ डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सदर थाना क्षेत्र के अगुवानपुर वार्ड नम्बर – 3 की है जहां आपसी घरेलू विवाद में एक देवर ने पहले अपने भाभी को चाकू से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद भी अपने गले को काटकर आत्महत्या कर ली. वारदात उस वक्त हुई जब महिला अपने ससुराल में थी. मृतक महिला का नाम जयमाला देवी बताया जाता है जिसकी शादी छह माह पूर्व कुंदन कुमार से हुई थी. वहीं मृतक देवर का नाम चंदन कुमार बताया जाता है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि आज दिन में देवर भाभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी देवर चंदन कुमार ने अपनी भाभी जयमाला देवी को तेज धारदार चाकू से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर बाद में खुद भी अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से तफ्तीश में जुट गई है.
Subscribe to my channel



