नीतीश का जो सम्मान NDA में था, I.N.D.I.A में नहीं’। सहरसा में बोले विधायक नीरज कुमार-विपक्ष इनको PM उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं।
नीतीश का जो सम्मान NDA में था, I.N.D.I.A में नहीं'। सहरसा में बोले विधायक नीरज कुमार-विपक्ष इनको PM उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* नीतीश का जो सम्मान NDA में था, I.N.D.I.A में नहीं’। सहरसा में बोले विधायक नीरज कुमार-विपक्ष इनको PM उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं।
*एंकर :-* जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मेटेरियल बताते हुए कहा था कि नीतीश कुमार देश को चलाने के लिए मजबूती से खड़े है।इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने आज गुरुवार को अपने निज आवास पर मीडिया से कहा कि..I.N.D.I.A गठबंधन के कोई लोग नीतीश कुमार जी को लेकर प्रधानमंत्री के उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं है,जो सम्मान नीतीश कुमार जी का एनडीए में था,वो सम्मान कभी भी I.N.D.I.A गठबंधन में नही हो सकता,I.N.D.I.A गठबंधन के लोग ब्लैकमेलर है,नीतीश कुमार जी को भी ब्लैकमेल कर रहे है,और घुमा रहे है कि इनका समर्थन हमे मिल जाएं,नीतीश कुमार ही ने इस गठबंधन की शुरुवात और नीव रखे थे, कि पूरे विपक्ष को एकजुट किया जाएं लेकिन आज क्या स्थिति है,नीतीश कुमार जी को कहीं कोई पूछनेवाला नही है, न कोई सामान मिला न कोई जगह मिला,जो स्थिति है जैसी करनी वैसी भरनी वाला हाल है ।
मुख्यमंत्री का पद एनडीए ने इन्हे दिया था,बीजेपी के हमारे नेताओं ने इन्हे मुख्यमंत्री बनाया था,और लगातार बीजेपी इनको सम्मान देने का काम किया,लेकिन ये सम्मान वाला कोई काम नही करते है,सम्मान के लायक नही है,जिस लायक है वैसा गंजन इनका हो रहा है,और I.N.D.I.A गठबंधन में पूरी तरह इनका गंजन होना बांकी है जो अब होनेवाला है।
16 सितंबर को झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में गृह मंत्री अमित साह के होनेवाले कार्यक्रम को लेकर भी विरोधियों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि..आदरणीय अमित साह का कार्यक्रम झंझारपुर में 16 सितंबर को दिन के 11 बजे होना है,वो सभा को संबोधित करेंगे,सबसे बड़ी बात है कि अमित साह का जब जब बिहार में प्रोग्राम होता है तो जितने विरोधी दल है उनके पेट में खलबली मच जाती है ,बैचेनी होने लगती है,अमित साह बिहार आ रहे है,अरे भाई अमित साह बिहार भले के लिए आ रहे है,खासकर भाजपा में उत्साह का माहौल होता है,उनके बिहार आने से समर्थक, कार्यकर्ता और वोटरों में उत्साह का माहौल होता है,उनके बिहार आने से भाजपा मजबूत होती है,और विरोधियों में बैचेनी होता है ये बैचेनी बढ़ते रहेगा और भाजपा अपने कामों में मजबूत होता रहेगा।
Subscribe to my channel



