Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

शिक्षा मंत्री की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी। सहरसा में सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, कहा- बिहार सरकार खुद कराए इलाज नहीं तो भाजपा करा देगी।

शिक्षा मंत्री की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी। सहरसा में सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, कहा- बिहार सरकार खुद कराए इलाज नहीं तो भाजपा करा देगी।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)

*स्टोरी :-* शिक्षा मंत्री की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी। सहरसा में सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, कहा- बिहार सरकार खुद कराए इलाज नहीं तो भाजपा करा देगी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज शुक्रवार 15 सेप्टेम्बर को सविंधान सभा सदस्य देश भक्त रत्नरप्पा कुम्भार के जयंती के शुभ अवसर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन कुम्भार समाज के द्वारा जिला स्कूल मैदान में किया गया था।जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष सम्राट चौधरी शामिल हुए थे।इस कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन झा,छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू,मेयर बैन प्रिया,भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह,शशि भूषण सिंह सहित कई नेता और भाजपा के कार्यकर्ता और कार्यक्रम के संयोजक डॉ शैलेन्द्र कुमार भी मौजूद दिखे।
वहीं इस विशाल जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं ने गला में फूल का माला पहनाकर स्वागत भी किया।उसी दौरान उनका भाषण का दौर चला जिसमें वो बिहार सरकार पर भी जमकर बरसे।साथ ही साथ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस पर विवादित बयान को लेकर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी का दिमाग खराब हो चुका है।चंद्रशेखर जी मानसिक स्थिति खराब हो गया है।बिहार सरकार या तो स्वयं उनका इलाज करवाएं नहीं तो भारतीय जनता पार्टी उनका इलाज करवाने के लिए तैयार है,मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती करवाकर।भगवान राम को बार बार अपमानित करने का काम सनातन को बार बार अपमानित करने का काम घमण्डिया गठबंधन के लोग और राजद के लोग कर रहे हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com