गढवा : युवा राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह जी के नेतृत्व में गढ़वा श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री माननीय श्री सत्यानंद भोक्ता जी को ज्ञापन सौंपा

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा:- युवा राष्ट्रीय जनता गढ़वा जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह जी के नेतृत्व में गढ़वा युवा टीम ने राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री माननीय श्री सत्यानंद भोक्ता जी को ज्ञापन सौंप कर गढ़वा जिले के चिनियां में तैयार आईटीआई भवन में पढ़ाई शुरू करने की मांग की है, शौंपे गए ज्ञापन में युवा जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जिले के चिनियां में आईटीआई भवन कई वर्षों से बनकर तैयार है लेकिन अब तक वहां प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। राज्य के अति पिछड़े क्षेत्र गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिनियां के छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे जगह जाना पड़ता है जोकि आर्थिक अभाव के वजह से काफी मुश्किल प्रतीत होता है,अगर इसकी पढ़ाई यहां शुरू की जाए तो वैसे में क्षेत्र के गरीब छात्रों को काफी मदद मिलेगी।
वहीं मौके पर उपस्थित गढ़वा विधानसभा युवा नेता सोनू यादव ने माननीय मंत्री जी को अवगत कराया कि इससे लॉकडाउन से प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा, इसलिए कि पिछड़े क्षेत्र के साथ-साथ लॉकडाउन के मारने क्षेत्र के युवक-युवतियों को उस लायक नहीं छोड़ा है कि किसी भी कीमत पर तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर जा सके।
मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित पाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पप्पू ठाकूर, राजद जिला प्रवक्ता सतवंत कुमार यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार भारती आदि लोग मौजूद थे।

Subscribe to my channel



