सहरसा बिहार अनशनकारियों के समर्थन में भाकपा माले ने किया समाहरणालय गेट का किया घेराव
अनशनकारियों के समर्थन में भाकपा माले ने किया समाहरणालय गेट का किया घेराव

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* दौड़, पुलिस वेरिफिकेशन सहित तमाम प्रक्रियाओं में सफल होने के बाद नियुक्ति पत्र की माँग को लेकर पिछले 09 दिनों से सफल होमगार्ड अभ्यर्थियों के सहरसा स्टेडियम के बगल में चल रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन के समर्थन में आज सैकड़ो युवाओं ने भाकपा माले युवा नेता कुंदन यादव के नेतृत्व में समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के द्वारा अनशनकारियों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाकपा माले युवा नेता कुंदन यादव ने कहा कि पिछले 09दिनों से लगातार भूखे-प्यासे रहने से अनशनकारी होमगार्ड अभ्यर्थियों की हालात दिनों-दिन खराब होते जा रहा है कुछ अभ्यर्थी सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा अब तक कोई खोज खबर नहीं लेना घोर निंदनीय है। और उन्होंने कहा कि अनशन स्थल पर ना तो सुरक्षा व्यवस्था है और ना ही कोई पुख्ता मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाया गया है इसका भाकपा माले निंदा करती है और जिला प्रशासन से माँग करती है कि सफल होमगार्ड अभ्यर्थियों के मांगों पर त्वरित कारवाई कर अनशन को समाप्त करवाये।
समाहरणालय गेट पर हुए प्रदर्शन में भाकपा माले नेता सह इनौस जिलाध्यक्ष संतोष राम, इंसाफ मंच जिलाध्यक्ष नईम आलम, कमलकिशोर यादव, वार्ड पार्षद अरुण कुमार निराला, कमलकिशोर यादव, आइसा जिलाध्यक्ष मन्नु यादव, ललन कुमार यादव, सागर कुमार शर्मा, दीपक कुमार सिंह, सीएम झा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
हालांकि समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा, सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, कहरा सीओ लक्ष्मण प्रसाद, सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार अपने सदलबल के साथ अनशनकारियों के साथ लगभग आधे घंटे वार्ता की लेकिन अनशनकारी होमगार्ड अभ्यर्थियों से बात नहीं बन पाई। फिलहाल अनशन जारी है।
*BYTE :-* भाकपा माले युवा नेता कुंदन यादव।

Subscribe to my channel



