Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सड़क मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया घंटो प्रदर्शन

सड़क मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया घंटो प्रदर्शन

Spread the love

सड़क मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया घंटो प्रदर्शन

मोहम्मद अख्तरुल इस्लाम सुपौल संवाददाता

 

सुपौल जिला के राघोपुर प्रखंड स्थित रामविशनपुर पंचायत के हुसैनाबाद के वार्ड नंबर 9 से गुजरने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो जाने के करण सड़क पर जल जमाव हो जाती हैं जिसके कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण तयमुन निशा ने कहा विद्यालय जाने के लिए बच्चों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है कभी-कभी इस गंदे पानी में गिरकर बच्चे घायल भी हो जाते हैं मोO जमीर ने कहा यह सड़क हुसैनाबाद वार्ड नंबर 9 से होते हुए राम बिशनपुर हॉल्ड और NH 57 पर जाने का मुख्य मार्ग है जो कि यह सड़क 10 गांव को जोड़ती है इसके बावजूद यह सड़क की दूर दशा लगभग 20-25 वर्षों से खराब है लेकिन इस पर आज तक ना ही कोई जनप्रतिनिधि और ना ही अधिकारी ध्यान दे रहे हैं इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार जनप्रतिनिधि व अधिकारी से भी की वही AIMIM के प्रखंड अध्यक्ष हदयतुल्लाह रहमानी का कहना है कि सड़क पर जलजमाव के कारण कई तरह की बीमारियां भी उत्पन्न हो रही है जिससे कि लोग काफी अस्वस्थ रहते हैं सड़क जर्जर होने के कारण कई बार बड़ी दुर्घटना होती होती बची है अगर जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कार्य नहीं की गई तो आने वाले समय में कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है वही इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण तयमुन निशा,हलीमा खातून, हाजरा परवीन,गुलशन परवीन,सायरा परवीन, मोO जमीर, मोO जहागीर आलम, मोO खलील, मोO जमील उद्दीन, मोo नौशाद, मोo सगीर, अली मोहम्मद, मोo युनुस, मोo इदरीस,हाजी मोo इमाम उद्दीन,हदयतुल्ला रहमानी,अब्दुल मजीद,अरशद रहमानी, नफीस रहमानी,अफसाना परवीन, साजदा परवीन,आदि अपने मांगों को लेकर घंटो सड़क जाम पर प्रदर्शन किया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com