Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़ फिरोजाबाद

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
फिरोजाबाद – उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार सुबह फिरोजाबाद में पहुंचे। यहां उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया, साथ ही चिकित्सकों से कहा कि कभी कोई दिक्कत हो तो सांसद, विधायक को बताएं, लेकिन मरीज की जान बचाएं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों को नसीहत दी कि मरीज को भगवान समझें। प्रयास करें कि उनको बेहतर इलाज मिले। सुबह आठ से दो बजे तक डॉक्टर मौजूद रहने चाहिए। कोई मरीज वापस नहीं लौटे। दवाओं का भरपूर इंतजाम रखा जाए। कोई कमी हो मुझे तत्काल बताएं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कोई हुक्म चलाने नहीं आया, लेकिन विभाग की छवि को सुधारना होगा। चार डॉक्टर एक ही काम करें यह ठीक नहीं है। मरीजों की सेवाभाव के साथ काम करें। चिकित्सक यह न सोचें कि हमारा ट्रांसफर हो जाएगा तो हम चले जाएंगे। यह ठीक नहीं है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पुलिस लाइन पहुंचे, तो डीएम सूर्यपाल गंगवार, एसएसपी आशीष तिवारी ने अगवानी करते हुए बुके भेंटकर स्वागत किया। जिला मुख्यालय पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने संचारी रोग अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर एवं गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करने के बाद विभिन्न विभागों की स्टॉलों पर पहुंचे।
उपमुख्यमंत्री ने सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम से मुलाकात की तो नसीहत देने से नहीं चूके। बोले शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होनी चाहिए। किसी बच्चे की जान नहीं जाए ऐसा इंतजाम करें। साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। जहां उन्होंने समस्याओं को सुना।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com