Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Spread the love

*प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा*

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, स्टाफ भागा

शिकोहाबाद। कोतवाली के सामने स्थित एक प्राइवेट हॉस्पीटल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान आगरा के अस्पताल में मृत्यु हो गई। परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आगरा से शव लेकर आए और अस्पताल के बाहर रख कर हंगामा करने लगे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इस दौरान अस्पताल का पूरा स्टाफ भाग गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस जानकारी कर रही है।
नगला खंगर के गांव वीरई जहानाबाद निवासी लवली (25) पत्नी ब्रजेश की 14 माह पूर्व शादी हुई थी। उसकी पहली डिलेवरी होनी थी। प्रसव पीढ़ा से परेशान लवली को ससुरालीजन मंगलवार शाम को लेकर कोतवाली के समीप स्थित अस्पताल में लेकर आये। यहां पर महिला का ऑपरेशन किया गया और बच्ची को सुरक्षित जन्म दिया। लेकिन इसके बाद महिला की हालत खराब हो गई। देर रात महिला को आगरा एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन शव को लेकर अस्पताल आए और बाहर शव को रख कर हंगामा काटने लगे। चीख पुकार सुन कर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी की और मृतका के परिजनों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई है। परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
महिला की मौत के बाद अस्पताल के सामने शव रख कर हंगामा करते परिजन।

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com