फिरोजाबाद आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

टूंडला फिरोजाबाद
25, 2022
आवाज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
टूंडला। दीवाली एवं भैया दोज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान को बारीकी से चेक किया। साथ ही टूंडला रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई।
चेकिंग अभियान आरपीएफ कम्पनी कमांडर अमित चौधरी एवं जीआरपी पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया। जिसमें सभी प्लेटफार्म, आरक्षण कार्यालय, प्रतीक्षालय व ट्रेनों में चेकिंग दीवाली व भैया दोज के मद्देनजर टूंडला स्टेशन पर यात्रियों के सुरक्षा के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ कम्पनी कमांडर अमित चौधरी ने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने की नसीहत दी। कहा कि यात्रियों को यदि यात्रा के दौरान ट्रेन व स्टेशन परिसर में कोई भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ, जीआरपी, रेल कर्मचारी या हेल्पलाइन नंबर पर देने के लिए कहा गया ताकि रेल प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की जा सके। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


