Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया उद्धघाटन।

संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया उद्धघाटन।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया उद्धघाटन।

*एंकर :-* संत निरंकारी सत्संग भवन सहरसा में भजन कीर्तन सत्संग तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक डॉक्टर आलोक रंजन झा एवं संत निरंकारी मंडल के बरौनी जोन के जोनल इंचार्ज एसपी सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस शिविर में रक्तदान हेतु बड़ी संख्या में कुशेश्वरस्थान, हसनपुर, अलौली,सुपौल,महेशखूंट, आलमनगर, मधेपुरा, मलाई पुनाच इत्यादि ब्रांचो से संत रक्तदान शिविर में भाग लिया।स्थानीय संयोजक जय किशोर प्रसाद यादव संचालक ललन चौधरी ने बताया कि दोपहर तक इस रक्तदान शिविर में 180 से अधिक लोग रक्तदान कर चुके थे। जबकि सैकड़ो लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा में थे। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर कार्यक्रम में सहरसा एवं मधेपुरा के डॉक्टरों की टीम पूरी मुस्तैदी से रक्त संग्रह किया गया। निरंकारी बाबा ने बताया कि रक्त अनमोल है। हमारा शरीर इसके बगैर व्यर्थ है। हम प्रति 90 दिन के बाद अपना रक्तदान करके लोगों के जिंदगी को बचा सकते हैं। संसार में इससे बड़ा दान कोई नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान के बाद रक्तदाताओं के चेहरे पर अजीब तरह के आत्म संतुष्टि के भाव दिखाई पड़ रहे थे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार एवं भोजन तथा गाड़ी स्टैंड की व्यवस्था की गई थी।इस मौके पर सुमित सिन्हा सहित स्थानीय साध संगत के जवान व कार्यकर्त्ता पूरी तरह से आगंतुकों की सेवा में लगे हुए थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com