बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर किया पथराव दौड़ा कर किया हमला
बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर किया पथराव दौड़ा कर किया हमला

*बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर किया पथराव दौड़ा कर किया हमला*
पूरा मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत काशीराम कॉलोनी के निकटतम से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 2.9.2023 को
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में शनिवार को बिजली चेकिंग करने गई टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। वहां पर लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया यहाॅ तक कि टीम पर पथराव भी किया गया। जिससे बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने भागकर अपनी अपनी जान बचाई।
घटना के बाद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी थाने पहुंचे और तहरीर दी।
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शनिवार को विद्युत विभाग के अवर अभियंता विवेक नारायण सिंह ,रविन्द्र कुमार टी एन टू, देवेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, कपिल तिवारी, धीरेद्र कुमार के साथ समस्त संविदाकर्मी एंव प्रर्वतन दल फिरोजाबाद के साथ काशीराम कालोनी के समीप बन रही नवनिर्मित कालोनी में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर चैंिकग कर रहे थे। उसी दौरान कुछ युवकों ने विद्युत विभाग टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे टीम इधर उधर भागने लगी। आरोप है कि तभी युवकों ने टीम को काफी दूरी तक दौडाया। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने वीडियों और फोटो भी खींच लिये। जिससे आरोपी कैमरे में कैद हो गये। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार से वहाॅ से जान बचाकर निकले। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गये थे। इस संबध में अधिकारी और कर्मचारी थाना पहुॅचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने जाॅच शुरू कर दी है।
*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


