Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में 12 वार्डों के लोग बाढ़ से परेशान। घरों में चूल्हा जलना बंद। स्थानीय जनप्रतिनिधि पीड़ितों के बीच पहुंचे, बांटा राहत सामग्री।

सहरसा में 12 वार्डों के लोग बाढ़ से परेशान। घरों में चूल्हा जलना बंद। स्थानीय जनप्रतिनिधि पीड़ितों के बीच पहुंचे, बांटा राहत सामग्री।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्लग :-* सहरसा में 12 वार्डों के लोग बाढ़ से परेशान। घरों में चूल्हा जलना बंद। स्थानीय जनप्रतिनिधि पीड़ितों के बीच पहुंचे, बांटा राहत सामग्री।

*ANCHOR :-* नेपाल के तराई क्षेत्र से छोड़े गए पानी ने कोशी क्षेत्र के लोगो का जीना मुहाल कर दिया है,वही लोगो का जीना भी मुश्किल में पड़ा हुआ,साथ ही छोटे छोटे बच्चे और अक्सर घरों में रह रही महिलाओं को हमेशा कोशी की पानी का डर समा रहा है,साथ ही जानवरों का चारागाह भी बंद हो गया। हम बात कर रहे है,महिषी क्षेत्र के राजनपुर पंचायत के 12 वार्डो की समस्या बद से बदतर बनी हुई है। स्थानीय लोगो ने सरकार व जिला प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए बताया कि हम कोशी वासियों को हमेशा ठगा गया है,चुनाव के समय आते ही स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव और विधायक यूसुफ सलाउद्दीन अपने दल बल के साथ आकर हमलोगों को कोशी का स्थायी समाधान की बात कहकर वोट लेकर जितने के बाद नजर भी इस इलाके में नही आते है।वही स्थानीय जिला प्रशासन अब तक किसी भी तरह की सुविधा मुहैया उपलब्ध नही करवा रही है। राजपुर पंचायत के विशनपुर, सिरवार,बल्थी, घोससम पंचायत के लोगो को रातों में जीना मुहाल हो गया है।इसी कड़ी में राजनपुर निवासी मीर रिजवान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर खाद्य सामग्री की किट तैयार करके अपने पंचायत क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर लोगो का हाल जाना और बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री किट का वितरण करने के दौरान ही जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक और सांसद पर जोरदार हमला बोलते हुए बताया कि हर जगह बिचौलियों का जीता जागता उदाहरण है,की आज तक हमारे पंचायत के लोगो को कोई किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नही कराया गया। साथ ही यहाँ अभी डॉक्टरों की कैम्प लगती ओर लोगो को राहत किट का वितरण मुहैया कराती ,लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों को वोट लेने से मतलब रह गया,वोट लेकर जीत गए ओर अपने एसी वाली गाड़ी ओर एसी वाले रूम से निकलने का मन ही नही करता ,यह सिलसिला लगभग हर वर्ष देखने को मिल रहा है,जिसमे हमारे तरफ से अब तक 5 बार लोगो के बीच राहत किट मुहैया कराया गया,जिससे कि लोगो को जनजीवन चल रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com