45 वर्षीय महिला फांसी लगाकर की आत्महत्या।परिवार में मचा कोहराम।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
45 वर्षीय महिला फांसी लगाकर की आत्महत्या।परिवार में मचा कोहराम।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* 45 वर्षीय महिला फांसी लगाकर की आत्महत्या।परिवार में मचा कोहराम।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते देर रात शुक्रवार 21 जुलाई को तकरीबन साढ़े 12 बजे एक 45 वर्षीय महिला अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना सहरसा जिले के बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र के महारस गांव वार्ड नं 3 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल भेजा जहां मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।और मामले की तफ्तीश में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला का नाम बेवी देवी है जिसकी उम्र 45 साल है और उनके पति का नाम अनिल सिंह है जो मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज में सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं।बीते कल शुक्रवार को उक्त महिला अपने कमरे में दरवाजा बंद कर अकेली सोई हुई थी ।महिला के पति अजय सिंह के द्वारा फोन किया गया अपने पुत्र को देखो मम्मी तुम्हारी गेट लगा ली है देखो जाकर।जब महिला का पुत्र गया तो देखा जो उनकी मम्मी फंदे से लटक कर फांसी लगा ली।
वहीं मृतिका के पुत्र की बेभव माने तो पापा का फोन आया मम्मी अकेले गेट बंद कर सोयी हुई है गेट नहीं खोल रही है।उसके बाद जब हम गए तो टॉर्च की रोशनी जलाकर खिड़की होकर देखे तो हमारी मम्मी फांसी लगा चुकी थी।उसके बाद दरवाजा तोड़कर फिर मम्मी के शव को नीचे किये ।
वहीं इस मामले को लेकर बनमा ओपी प्रभारी सुनील भगत की माने तो एक महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।आगे जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel

