Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

घर में घुसकर एक युवक को मारी गोली, पिस्टल के साथ एक बदमाश को पकड़ा

घर में घुसकर एक युवक को मारी गोली, पिस्टल के साथ एक बदमाश को पकड़ा

Spread the love

*घर में घुसकर एक युवक को मारी गोली, पिस्टल के साथ एक बदमाश को पकड़ा*

सुभाष जी पत्रकार सहरसा बिहार

सहरसा जिला के बन गौव थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराध चरम पर है ऐसे में आज सहरसा में बेखौफ अपराधियो ने जिस तरह घर में घुसकर भतीजे को बचाने में चाचा मोहम्मद सुलो को गोली मारी है वो भी दो मंजिले मकान पर चढ़कर मानो पुलिस का कोई खोफ ही नही हो
बरियाही का मामला है। जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका ईलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। हालांकि घटना के बाद एक आरोपी को घर की महिलाएं और स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया।जिसके पास से एक पिस्टल की बरामदगी भी की गई है।अपराधी को पकड़ कर जमकर स्थानीय लोगों ने पिटाई भी की है। उसके बाद अपराधी को लोगों ने बनगांव थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।घटना का वजह परिजन द्वारा जमीन विवाद बताया जा रहा है।
ज़ख्मी मोहम्मद सुलो का भतीजा अपने घर के दो मंजिल पर था इसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधी हथियार से लैस होकर आया और मारपीट करने लगा। इसी दौरान हल्ला सुनकर घर के बगल में मजदूरी कर रहें मोहम्मद सुलो आया और अपने भतीजे को बचाने के लिए अपराधी को पकड़ लिया जिसके बाद अपराधी मोहम्मद सुलो को गोली मार दिया। जिसके बाद सभी अपराधी भाग गए।
और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।जिसकी पिटाई की बात भी सामने आ रही है। अपने बेटे के साथ मारपीट और अपने भैसुर को गोली मारने के बाद अपराधी को पकड़ने वाली महिला की मानें तो पुराना जमीन विवाद चल रहा है। अपराधी आया और मारपीट करने लगा अपने भतीजे को बचाने में चाचा को गोली मार दिया गया। जिसके बाद एक अपराधी को पकड़ लिया गया हथियार भी बरामद हुआ है।
इस बाबत बनगांव थानाध्यक्ष की मानें तो घटना हुई है एक गिरफ़्तारी हुई है पूछताछ की जा रही है।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com