फिरोजाबाद जनपद में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास
जनपद में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास


जनपद में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार धर्मगुरूओं, मौलाना हजरात, सभ्रांत नागरिकांे के साथ बैठक कर उनसे लगातार सम्वाद बनाया रखा जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार को जिलाधिकारी रवि रंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा शहर के पालिवाल हॉल में चूडी औद्योगिक इकाइयांें के स्वामी, सेवायोजक, मैनेजर व जगइयों आदि के साथ बैठक कर सम्वाद किया। सम्वाद कार्यक्रम के दौरान आत्मता दिखाते हुए जिलाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठित नगरी सुहाग नगरी में उन्हे जनता की सेवा करने का मौका मिला है। जनपद को शांतिपूर्ण वातावरण में विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन के साथ-साथ आप सभी की भी है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब उनका गुजरात के सूरत नगर में जाना हुआ तो वहां पर उन्होने देखा कि औद्योगिक स्वामी व उनके वर्कर तथा जनता मिलकर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में विकास की उचाईयों को छू रहें है। उन्होने कहा कि जनपद के बहुमुखी विकास के लिए शांति व सौहाद्रपूर्ण वातावरण पहली शर्त है और इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का हक सभी को है वशर्त वह शांति व कानून के दायरें में हो, कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नही दिया जा सकता और यदि ऐसा कोई करता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होने सभी से अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश व देश के विकास में हम
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


