मुरली गांव में हाईस्कूल की बच्चियां असुरक्षित-गुंजेश्वर साह। JDU विधायक बोले-पानी घुसने के कारण नाव से स्कूल जाती, अभद्र टिप्पणी-छेड़खानी का शिकार हो रहीं।
मुरली गांव में हाईस्कूल की बच्चियां असुरक्षित-गुंजेश्वर साह। JDU विधायक बोले-पानी घुसने के कारण नाव से स्कूल जाती, अभद्र टिप्पणी-छेड़खानी का शिकार हो रहीं।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* मुरली गांव में हाईस्कूल की बच्चियां असुरक्षित-गुंजेश्वर साह। JDU विधायक बोले-पानी घुसने के कारण नाव से स्कूल जाती, अभद्र टिप्पणी-छेड़खानी का शिकार हो रहीं।
*एंकर :-* खबर बिहार जे सहरसा से आ रही है जहां महिषी विधानसभा से जदयू विधायक गुंजेश्वर साह का बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने के दौरान बड़ा बयान सामने आया है।जिसमें उन्होने नवहट्टा प्रखण्ड के तटबंध के अन्दर के गांव कठुवार और मुरली गांव की बच्चियां के लिए हाई स्कूल नही होने की वजह से असुरक्षित होने की बात कही है।आये दिन स्कूल जाने के दौरान कॉमेंट और छेड़खानी की बात कही है।इस बयान ने सरकार के शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का पोल खोलकर रख दिया है
दरअसल महिषी से जदयू विधायक गुंजेश्वर साह अपने क्षेत्र नवहट्टा प्रखण्ड अन्तर्गत बीते दो दिन पहले तटबंध के अंदर बसे बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरा करने गए थे।इसी दौरान गांव के महिला पुरुष के द्वारा स्कूल से जुड़ी समस्या जदयू विधायक को बताया गया।विधायक जी ने अपने सरकार के शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था के दावों का पोल खोलकर रख दिए।बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरा के दौरान जदयू विधायक ने कहा की कठूवार और मुरली गांव जो गरीबों की बड़ी बस्ती है।यहां की बच्चियों को 6 किलोमीटर दूर हाई स्कूल नाव से जाना पड़ता है।स्कूल जाने में 100 प्रतिदिन बच्चियों को भाड़ा लग जाता है।इतना ही नही बच्चियां सुरक्षित नही है।स्कूल जाते समय अभद्र टिप्पणी और छेड़खानी भी की जाती है।
बहरहाल विधायक जी ये भूल गए की चुनाव के समय शिक्षा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित अन्य कई दावे आपने किए होंगे। लेकिन एक अदद हाई स्कूल कठुवार और मुरली गांव में आप बनवा नही पाए।ऐसे मे अगर बच्चियों के साथ किसी तरह की अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा।

Subscribe to my channel



