पाकुड: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की बैठक 31 जुलाई को, तैयारी जारी

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ ।बुधवार को भाजयुमो जिला कार्यसमिति पाकुड़ की एक बैठक भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई ।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, भाजयुमो जिला प्रभारी पंकज घोष, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रसन्ना मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज साह भाजयुमो जिला महामंत्री पृथ्वी राज चौहान, जिला उपाध्यक्ष इवरन सिंह, धनंजय चौबे कोषाध्यक्ष जीतू सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रतन भगत आदि उपस्थित रहे।बैठक में 31 जुलाई को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी जी के पाकुड़ आगमन व कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई।प्रदेश अध्यक्ष दिनांक 31 जुलाई को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे । कार्यक्रम पाकुड़ नगर के स्थानीय होटल काली भषाण पोखर के समीप संपन्न होगी । जिला के 12 मंडलों में युवा मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक कल आयोजित होगी ।बैठक में मुख्य रूप से सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री एवं कार्यकर्ता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


