Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पुरी जिले के पांच स्थानों पर मुकेश साहनी करेंगे सभा।

निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पुरी जिले के पांच स्थानों पर मुकेश साहनी करेंगे सभा।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पुरी
जिले के पांच स्थानों पर मुकेश साहनी करेंगे सभा।

*एंकर :-* भले ही लोकसभा चुनाव में देरी हो लेकिन सभी राजनीतिक दलों के द्वारा सांगठनिक स्तर से लेकर और जोर-जोर से तैयारी की जा रही है। उसी कड़ी में विकासशील इंसान पार्टी वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी द्वारा हर घर निषाद आरक्षण संकल्प अभियान के तहत पूरे बिहार का दौरा किया जा रहा है। उसी क्रम में आज सुपर मार्केट स्थित कला भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम प्रभारी सह प्रधान महासचिव भोगी साहनी तथा जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा ने बताया कि विगत 25 जुलाई से 3 नवंबर तक रथ यात्रा के माध्यम से पार्टी सुप्रीमो द्वारा पूरे बिहार का दौरा किया जा रहा है।जिले में भी कुल पांच जगह पर उनका कार्यक्रम निर्धारित है।उन्होंने बताया कि कलाभवन के बाद गौरहो चौक, खजूरी,सिमरी बख्तियारपुर तथा सलखुआ में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। वही सभा स्थल को सजा धजा कर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से पार्टी के द्वारा आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं वही गठबंधन नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया गया है। जिसके तहत हर घर संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर रंजीत दास तांती,डॉ चंदन कुमार, ब्रह्मदेव मुखिया, महेंद्र मुखिया, मिथिलेश विजय, गोपाल बिंद, सामंत कुमार रिंकू, दिनेश मुखिया,सकलदेव मुखिया, राजा राम मुखिया, जय कुमार चौधरी,मिथिलेश कुमार चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com