Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- महाशिवरात्रि के मौके पर शनिवार को गम्हरिया पंचायत के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन गम्हरिया एवं बाबा जालंधर धाम शिव मंदिर रामपुर में धूमधाम से मनाई गई। भगवान महादेव की पूजा अर्चना व जलाभिषेक को लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखकर मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की, श्रद्धालुओं ने पहले बाबा का जलाभिषेक किया। उसके बाद अक्षत ,चंदन ,बेलपत्र ,फल- फूल आदि से महादेव की पूजा कर मनोकामना पूर्ति कर वरदान मांगा। हालांकि संध्या में भगवान भोले की झांकी निकालकर पूरे गांव का भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुंचा और शिव विवाह की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शिव विवाह में महिला श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों को काफी आकर्षक तरीके से रंग रोनक कर सजाया गया था।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com