BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

सहरसा में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने खुद दवा खाकर किया अभियान का आगाज

सहरसा में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने खुद दवा खाकर किया अभियान का आगाज।

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

सहरसा में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने खुद दवा खाकर किया अभियान का आगाज।

सहरसा से बड़ी खबर है, जहां जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने स्वयं डीईसी, आइवरमेक्टिन और एल्बेंडाजोल दवा का सेवन कर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर और आजीवन विकलांगता देने वाली बीमारी है, लेकिन सामूहिक दवा सेवन के माध्यम से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दी जाने वाली दवा का अवश्य सेवन करें और अभियान को सफल बनाएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों को दवा खिलाएंगे। वहीं सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को दवा नहीं दी जाएगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com