Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

चांद्रायण 3के सफल परीक्षण को लेकर सहरसा में हुआ हवन पूजा।पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने सैकड़ो लोगों के साथ मंदिर में किया हवन पूजा।

चांद्रायण 3के सफल परीक्षण को लेकर सहरसा में हुआ हवन पूजा।पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने सैकड़ो लोगों के साथ मंदिर में किया हवन पूजा।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* चांद्रायण 3के सफल परीक्षण को लेकर सहरसा में हुआ हवन पूजा।पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने सैकड़ो लोगों के साथ मंदिर में किया हवन पूजा।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज बुधवार 23 अगस्त को शंकर चौक स्थित मंदिर में चांद्रायण 3 के सफल परीक्षण को लेकर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने हवन पूजा किया।इस हवन कार्यक्रम में विधायक के साथ त्रिभुवन सिंह,नीरज कुमार सिंह,गुंजन कुमार सिंह,मोहम्मद लुकमान अली,दीपक कुमार सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग थे शामिल।
हवन पूजा कर रहे पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि आज पूरे देश के लिए गौरव की बात है इसरो के वैज्ञानिकों को मैं धन्यबाद देता हूँ ।जिनके कठिन परिश्रम से उनके जो तेजस्वी हैं उनके वजह से आज जो देश इतिहास रचने जा रहा है वो आजतक नहीं हुआ था।ये तीसरा चांद्रायण आज चंद्रमा पर उतरेगा लगभग 6 बजे।पूरा देश इसको लेकर उत्सुक है और खासकर बिहार के लोग और उत्सुक है क्योंकि उस टीम में बिहार के गया के हिमांशु जी है।इसलिए बिहार के लिए और गौरव की बात है।और जब आज पूरा दुनियां में भारत का परचम लहरेगा और चांद्रायण पर भारत का तिरंगा फहरेगा।ये किसी व्यक्ति या किसी दल का नहीं है बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की गर्वोति का विषय है।इसलिए आज हमलोगों ने हवन पूजा पाठ किया है।इसमें कोई दल के लोग नहीं है समाज के सभी तपके के लोग हैं।सभी लोग पूजा किया है भगवान उस वैज्ञानिक के करे मेहनत को उनके लगातार प्रयास को सफलता दें और सफलता पूर्वक चांद्रायण 3 पर चंद्रमा पर उतरे और देश का नाम रोशन करे।
वहीं हवन पूजा में शामिल मोहम्मद लुकमान अली की माने तो आज 6 बजे साम में वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम के कारण चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरेगा।इसकी सफलता को लेकर आज हमलोग धर्म जाती और मजहब से ऊपर उठकर हवन किया है।जो सही समय पर लेंडिंग करे और भारत में नया कीर्तिमान स्थापित करे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com