Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल : भाड़ी मात्रा में शराब बरामद।शराब के साथ वाहन सहित पाँच कारोबारी गिरफ्तार।

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के बीरपुर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत राघोपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भाड़ी मात्रा में शराब के साथ पाँच कारोबारी एवं वाहन सहित गिरफ्तारी की है। राघोपुर थाना-SHO-रजनीश केसरी, ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात गनपतगंज के समीप NH-106-पर भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ वाहन सहित -05-शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
बीरपुर सर्किल इंस्पेक्टर केबी सिंह, ने राघोपुर थाना में प्रेसवार्ता कर बताया की राघोपुर -SHO-रजनीश केशरी, को गुप्त सूचना मिली थी।
पुलिस ने त्वारित कार्यवाही करते हुए छापेमारी कर पंजाब नम्बर ट्रक और बंगाल नम्बर की कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ-05-कारोबारी को गिरफ्तार किया हैं।
ट्रक और कार से विभिन्न ब्रांड के -290-कार्टून में कुल-6960-बोतल अंग्रेजी विदेशी शराब के साथ चालक सहित अंतरराज्यीय पांच शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।
बरामद अंग्रेजी शराब का बाजार में करीब-40-लाख रुपैया मूल्य आंका जा रहा है।
लोगों ने बताया कि बिहार में पंचायत चुनाव नजदीक आ गया है।
चुनाव में खपाने के लिए शराब की इतनी बड़ी खेप मंगाया जा रहा था।
ट्रक का दो चालक पंजाब राज्य के फिरोजपुर जिला मखु थाना निवासी गुरविंद्र सिंह एवं सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रक चालक से पूछताछ करने पर पुलिस को बताया की लग्जरी कार से जो तीनो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उसी के कहने पर सुपौल में शराब खपाने जा रहे थे।
तीनों शराब तस्कर अररिया जिला के हरिपुर, एवं रामपुर, का रहनेवाला है।
एक का नाम-टुनटुन खान, दूसरा का नाम-मो0 हसन, तीसरा का नाम-मो0 कैसर,बताया गया।
जबकी बिहार में शराब पूर्णरूप से बंद है।
फिर भी शराब तस्कर नए नए हथकंडे अपना कर शराब तस्करी से बाज नहीं आते हैं।
कानून को ठेंगा दिखाते हुए खुली चुनौती देते हैं।
आखिर इतनी दूरी तय कर एक राज्य से दूसरे राज्य शराब तस्कर शराब लेकर कैसे पहुँच गए।
ये प्रशासन के लिए प्रश्न चिन्ह है।

बाईट:-केबी सिंह, CI,

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com