Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

चांद्रायण 3 के परीक्षण में सहरसा जिले के आयुष का भी बड़ा योगदान।इस सफल परीक्षण को लेकर आयुष के घर में है खुशी का माहौल।

चांद्रायण 3 के परीक्षण में सहरसा जिले के आयुष का भी बड़ा योगदान।इस सफल परीक्षण को लेकर आयुष के घर में है खुशी का माहौल।

Spread the love

सहरसा :- चांद्रायण 3 के परीक्षण में सहरसा जिले के आयुष का भी बड़ा योगदान।इस सफल परीक्षण को लेकर आयुष के घर में है खुशी का माहौल।

देश के लिए आज गर्व की बात है इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा चंद्रायन 3 का सफल परीक्षण किया गया। इस सफल परीक्षण में सहरसा जिले के कहरा गांव के रहने वाले आयुष झा का भी बड़ा योगदान है। खास बात तो ये है की चंद्रायन 2 में भी आयुष झा का योगदान रहा था।ऐसे में कहरा गांव में उनके घर बधाई देने लोगों का तांता लगा हुआ है। इस सफलता से न सिर्फ़ परिवार बल्कि गांव और जिले के लोगों को गर्व है।ऐसे में बधाई देने और आयुष झा के माता पीता को सम्मानित करने पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना भी पहुंचे। और माता पीता को सम्मानित कर मिठाई खिलाकर बढ़ाई दिए।

वहीं आयुष झा के पिता ललन झा की माने तो बहुत खुशी है।जब से होश में आया तबसे बचपन में जो खिलौना खरीदता था उसको खोलता था फिर से उसको सेट करता था।उसको चेज से भी बहुत लगाव था।वो शुरू से ही कहता था जो हम ऐसा पढ़ाई करेंगे जो राज्य में कहीं कहीं मिलेगा ।उसको आईआईटी में भी हुआ था लेकिन वो बोला जो हम अभी और पढ़ेंगे।

वहीं इस सफलता को लेकर आयुष झा की माँ बिनीता झा की माने तो हम बहुत खुश हैं बहुत संघर्ष से हम अपने बच्चे को पढ़ाएं हैं इनमें इनका बहुत बड़ा योगदान है।बच्चे के पढ़ाई में कभी नहीं रोके हैं जब जो जरूरत होता था वो ये पूरा करते रहे।वो लोग भी बहुत मिहनत किया है इसलिए आज यहां तक पहुंचा है।

पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि धन्य है वो कहरा गांव की धरती और धन्य उनके माता पिता है जो आयुष को जन्म दिया है। आज चांद्रायण 3 की जो सफलता है उसके इतिहास में जब भी लिखा जाएगा उसमें आयुष का नाम लिखा रहेगा।
उस आयुष को बनाने में जो माता पिता का योगदान है वो अद्भुत है। उनको में शुभकामना देना चाहता हूं और बधाई देने के लिए यहां आया हूँ।उन्होंने ये भी कहा कि चांद्रायण 2 में भी इनकी बहुत मिहनत थी।इनका परिवार बहुत नीचे से ऊपर गया है।वह लड़का बहुत मेहनत किया है उसमें मां बाप का बहुत सहयोग रहा है।ये सहरसा के लोगों के लिए बिहार के लोगों के लिए देश के नोजवानो के लिए प्रेरणा का विषय है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com