Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में भाई बना भाई का दुश्मन। आपसी विवाद में मारी गोली।

सहरसा में भाई बना भाई का दुश्मन। आपसी विवाद में मारी गोली।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*सहरसा :-* सहरसा में भाई बना भाई का दुश्मन। आपसी विवाद में मारी गोली।

*सहरसा :-* बिहार के सहरसा जिले में आपसी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। घटना बनगाँव थाना क्षेत्र के बरियाही बस्ती का है। जहाँ एक भाई दूसरे भाई का दुश्मन बन गया। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। घटना के सम्बंध में घायल के परिजनों ने बताया कि सुधीर कुमार और सुशील कुमार दोनों सगे भाई हैं। आपसी विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। जिसे लेकर सुशील कुमार ने अपने भाई सुधीर कुमार को गोली मार दी। गोली सिर को छूते हुए निकल गई। परिजनों द्वारा जख्मी युवक को आनन फनान में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति सामान्य है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुँचकर जख्मी एवं उसके परिजनों से घटना के सम्बंध में जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com