फिरोजाबाद : *थाना जीआरपी टूण्डला जं0 अनुभाग-आगरा*

*प्रेस नोट*
पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी
*थाना जीआरपी टूण्डला जं0 अनुभाग-आगरा*
दिनांक 5/6-08-2021 को रेलवे के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें एक महिला यात्री वैष्णवी (काल्पनिक नाम) के द्वारा वीडियो में CIT भूर सिंह मीना के ऊपर बदसुलूकी करने, टिकिट फाड़ने व हाथ पकड़कर बैठाने जैसे आरोप लगाए गए थे। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद टूण्डला रेलवे प्रशासन तथा जीआरपी टूण्डला के द्वारा इस प्रकरण की अलग-2 गंभीरता से जांच की गई।
जांच के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया था कि दिनांक 5-8-2021 को महिला रेलवे स्टेशन टूण्डला पर आई थी। महिला द्वारा सीआईटी श्री भूरसिंह मीना को (EFT) रसीद दिखा कर अपना कोच व सीट नं0 बताने का आग्रह किया था जिस पर EFT रसीद को देखकर सीआईटी द्वारा उक्त महिला को बताया गया कि आपकी टिकिट ट्रेन सं0 02311 नेताजी एक्स0 की है, जो टूण्डला से दिल्ली तक यात्रा की है। आपकी ट्रेन समय 17.00 बजे प्लेटफार्म नं0 – 4 पर आयेगी। इसके बाद वह महिला वहाँ से चली गयी थी।
रेलवे प्रशासन एवं जीआरपी टूण्डला जं0 की अलग -अलग जाँचों में सीआईटी श्री भूरसिंह मीना पर लगे आरोप असत्य पाये गये। साथ ही जाँच के दौरान ही यह तथ्य प्रकाश में आया कि रेलवे स्टेशन टूण्डला जं0 पर नियुक्त टीटीई कुलदीप कुमार व टीटीई दुर्गेश सिंह द्वारा अपने-2 व्हाट्अप नम्बरों से वर्तमान सीआईटी भूरसिंह मीना को बदनाम करने का सुनियोजित षड्यन्त्र रचा गया, जिसमें महिला के माध्यम से वर्तमान सीआईटी पर आरोप लगवाये गये। इन्ही दोनों टीटीई दुर्गेश सिंह व कुलदीप कुमार व पूर्व सीटीआई डीके दीक्षित उर्फ देवेन्द्र कुमार दीक्षित रेलवे स्टेशन टूण्डला जं0 द्वारा महिला वैष्णवी से सीआईटी श्री भूरसिंह मीना टूण्डला जं0 पर झूठे आरोप लगाने व बदनाम करने हेतु वीडियो जारी किया गया था। व्हाट्सएप मैसेन्जर व ट्विटर हैण्डल के माध्यम से मेसेज कर झूँठे आरोप लगाने हेतु सुनियोजित तरीके से षङयंत्र रचा गया । यह इनके आपसी व्हाट्सएप चैट/मैसेज से प्रमाणित हुआ है।
उपरोक्त प्रकरण में रेलवे विभाग तथा जीआरपी टूण्डला जं0 की जाँच में इन तीनों, डिप्टी सीटीआई कुलदीप कुमार, टीटीई दुर्गेश सिंह व पूर्व सीटीआई डीके दीक्षित द्वारा महिला वैष्णवी से वर्तमान सीआईटी श्री भूरसिंह मीना पर झूँठे आरोप लगाकर बदनाम करने के आरोप सही पाये गये । इसके संदर्भ मे सीआईटी श्री भूरसिंह मीणा द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र थाना जीआऱपी टूण्डला जं0 पर दिया गया। जिसके आधार पर थाना जीआरपी टूण्डला जं0 पर 1- महिला वैष्णवी 2-पूर्व सीआईटी डीके दीक्षित उर्फ देवेन्द्र कुमार दीक्षित रेलवे स्टेशन टूण्डला जं0 ,3-टीटीई कुलदीप कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी शिवनगर थाने के पीछे टूण्डला जिला फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन टूण्डाल जं0 4-टीटीई दुर्गेश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी विजय नगर खागा फतेहपुर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-11/2021 193/120बी/500 भादवि थाना जीआरपी टूण्डला जं0
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1-टीटीई कुलदीप कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी शिवनगर थाने के पीछे टूण्डला जिला फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन टूण्डाल जं0
2-टीटीई दुर्गेश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी विजय नगर खागा फतेहपुर हाल नियुक्ती रेलवे स्टेशन टूण्डला जं0
*नाम पता वाँछित अभियुक्त*
1- वैष्णवी पता अज्ञात
2-पूर्व सीआईटी डीके दीक्षित उर्फ देवेन्द्र कुमार दीक्षित रेलवे स्टेशन टूण्डला जं0
*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 08.08.2021, रेलवे स्टेशन टूण्डला जं0
*पूछताछ का विवरण*
पूछने पर गिरफ्तार दोनो टीटीई कुलदीप व दुर्गेश सिंह ने बताया कि साहब डी.के. दीक्षित पूर्व में सीआईटी के पद पर नियुक्त थे। जिनको किन्ही कारणवस लॉकडाउन के समय सीआईटी पद से हटा दिया गया था। वह पुनः सीआईटी बनना चाहते थे लेकिन कुछ दिन पहले वर्तमान सीआईटी भूरसिंह मीना द्वारा हम लोगों के खिलाफ एक जाँच की रिपोर्ट रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित गई थी जिसके आधार पर हमें दण्डित किया गया था। पूर्व सीआईटी डी.के. दीक्षित के कहने व अपना बदला लेने तथा भूरसिंह मीणा को फंसाने के लिए हमने षङयन्त्र कर उक्त महिला को यात्री बनाकर टूण्डला जं0 रेलवे स्टेशन पर भेजा था, जिसके द्वारा वर्तमान सीआईटी भूरसिहं मीणा पर महिला द्वारा उपरोक्त झूठे आरोप लगाये गये। साहब हमसे गलती हो गयी है, हम भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करेंगे।
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1.व0उ0नि0 रईस अहमद थाना जीआरपी टूण्डला जं0
2.का0 549 मुकेश कुमार कुन्तल थाना जीआरपी टूण्डला जं0
3.का0 91 उपेन्द्र कुमार थाना जीआरपी टूण्डला जं0
4.है0का0 1004 रविगौतम थाना जीआरपी टूण्डला जं0
5.है0का0 2183 श्याम सिंह थाना जीआरपी टूण्डला जं0
*PRO/मीडिया सेल*
*जीआरपी आगरा*

Subscribe to my channel



