वज्रपात से दो लोगों की हुई मौत। खेत में घास काट रही एक महिला और खेत देखने गए एक वज्रपात के चपेट में आने से दोनों की हुई मौत।
वज्रपात से दो लोगों की हुई मौत। खेत में घास काट रही एक महिला और खेत देखने गए एक वज्रपात के चपेट में आने से दोनों की हुई मौत।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* वज्रपात से दो लोगों की हुई मौत। खेत में घास काट रही एक महिला और खेत देखने गए एक वज्रपात के चपेट में आने से दोनों की हुई मौत।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बिते कल गुरुवार 24 अगस्त को दिन के तकरीबन साढ़े 3 बजे के आसपास बहियार में घास काटने गयी 45 वर्षीय महिला बज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी तो वहीं एक पुरुष अपने खेत को देखने गया था उसी दौरान उनकी भी बज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी।दोनो मृतक नवहट्टा थानां क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है।पुलिस दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने को लेकर सदर अस्पताल भेजा जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम चंद्रिका देवी है जिसकी उम्र 45 वर्ष है और नवहट्टा थानां क्षेत्र के रामनगर भरना गांव वार्ड नं 17 का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं दूसरा मृतक का नाम बिनो सदा है वो भी वार्ड नं 17 का ही रहने वाला था।
मृतिका के पति गोनर शर्मा की माने तो पत्नी मेरी खेत में घास काटने गयी थी उसी दौरान वर्षा होने लगी।उसके बाद एक बार ठनका खेत में गिरा तो खेत में ही गिर गयी उसके बाद फिर दोबारा ठनका उसी खेत में गिरा उसके बाद मेरी पत्नी ठनका की चपेट में आ गयी और घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ।खेत में काम कर रहे लोगों ने सूचना दिया उसके बाद खेत पर जब गए तो देखे की मेरी पत्नी खेत में झुलसी हुई थी।उसके बाद आज पत्नी का पोस्टमार्टम करवाने सहरसा आये है।
वहीं इस घटना को लेकर नवहट्टा थानां अध्य्क्ष सरोज कुमार ने बताया कि कल बज्रपात में आने से परिजनों के द्वारा बताया गया कि एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है।दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Subscribe to my channel

