उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के फेस 4 के तहत आज दिनांक 18/10/2023 को ग्राम नगला तेजपाल में स्थित डी0एस0 पब्लिक स्कूल थाना टूंडला जिला फिरोजाबाद में महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी अलवीना पठान व चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह मय एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया गया । जहां पर स्कूल की लगभग 300 बालिकाएं व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। जिनको गुड टच और बेड टच के बारे में बताने के साथ-साथ महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने के संबंध में भी जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है, का विश्वास दिलाते हुए हेल्पलाइन नंबर्स जैसे 1090, 1930, 1098, 181, 102, 108, 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई । वहीं दूसरी ओर बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में भी जानकारी दी गई। आजकल के समय में महिलाएं केवल चार दिवारी के अंदर या घर तक ही सीमित नहीं है। आत्मनिर्भर बनने के लिए उनको घर से बाहर भी जाना पड़ता है। जहां पर महिलाओं के साथ यदि कोई छेड़छाड़ उत्पीड़न आदि जैसा घटना घटती है। तो उसके लिए भी बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिला सुरक्षा सर्वोपरि है। महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वावलंबन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लाभान्वित योजनाएं चलाई जा रही है। यदि महिलाओं को उन लाभान्वित योजनाओं की जानकारी नहीं होती है तो उनका लाभ जरूरतमंद तक नहीं पहुंच पाता है । उक्त जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसी दौरान बालिकाओं से फीडबैक भी लिया गया और कुछ प्रश्न भी किए गए । जिन बालिकाओं द्वारा प्रश्नों का सही उत्तर दिया गया उन बालिकाओं को प्रोत्साहन के तौर पर पैन आदि भी दिए गए।
Jila Firozabad se Arvind Kumar shrivtastav ki report

Subscribe to my channel


