Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

5 कट्ठा जमीन को लेकर हुआ विवाद।जमीनी विवाद में एक 35 वर्षीय महिला को कुदाली से मारकर किया जख्मी।जख्मी महिला की स्थिति बेहद नाजुक।पुलिस जांच में जुटी।

5 कट्ठा जमीन को लेकर हुआ विवाद।जमीनी विवाद में एक 35 वर्षीय महिला को कुदाली से मारकर किया जख्मी।जख्मी महिला की स्थिति बेहद नाजुक।पुलिस जांच में जुटी।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* 5 कट्ठा जमीन को लेकर हुआ विवाद।जमीनी विवाद में एक 35 वर्षीय महिला को कुदाली से मारकर किया जख्मी।जख्मी महिला की स्थिति बेहद नाजुक।पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहां आज मंगलवार 18 जुलाई को 5 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट।जिसमें एक पक्ष के अनिता देवी को कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।आनन फानन में जख्मी महिला को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां डॉ ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।घटना सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव वार्ड नं 3/7 की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार जख्मी महिला का नाम अनिता देवी है जो सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव की रहने वाली है।जख्मी महिला के पति लक्ष्मण यादव और टुनटुन यादव ,दीपो यादव,रंजेश यादव,दिलीप यादव से तकरीबन 20 वर्षों से 5 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।कई बार पंचायत स्तर पर पंचेति हुआ, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।बीते कल सोमवार को भी उक्त जमीन पर विवाद हुआ था जिसमें एक पक्ष के लक्ष्मण यादव के साथ भी दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा मारपीट की गयी थी।और आज फिर पंचायत समाज के द्वारा किया जा रहा था।उसी दौरान फिर दूसरे पक्ष के लोग एक पक्ष के लक्ष्मण यादव को पीटने लगा।जिसको बचाने जब उसकी पत्नी गयी तो कुदाल से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
वहीं जख्मी महिला का एकलौता पुत्र वकील यादव की माने तो उस जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा कल मिट्टी भराई का काम कर रहा था जिसको हमलोग रोकने गए थे तो रुक भी गया। फिर काम बंद करने के बाद मेरे पिताजी को मारपीट कर घर का सारा सामान लूट कर फरार हो गया।उसके बाद आज मंगलवार को पंचायत बैठा जिसमे बोला जो सारा सामान दे देंगे।इसके बावजूद आज फिर मेरे पिताजी को पीटने लगा जब मम्मी बचाने गयी तो कुदाल से फरसा से तलबार से मेरी मम्मी को काट दिया।
वहीं सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है अभी आवेदन अप्राप्त है।जांच की जा रही है ।जांचों उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com