Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में सड़क से गुजर रहे छात्र को लगी गोली। जख्मी छात्र सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में सड़क से गुजर रहे छात्र को लगी गोली। जख्मी छात्र सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में सड़क से गुजर रहे छात्र को लगी गोली। जख्मी छात्र सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* खबर सहरसा से आ रही है, जहां दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक को गोली लगी है। आनन-फानन में घालय छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र पढ़ने के लिए जा रहा था, तभी दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चली और गोली छात्र को जा लगी। घटना सदर थाना क्षेत्र के सराही रोड की है। घायल छात्र की पहचान खगड़िया के खिड़निया निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश सराही मुहल्ले में रहकर बिहार पुलिस की तैयारी करता है। शुक्रवार की शाम नीतीश क्विज क्लास करने जा रहा था। इसी दौरान सराही-कब्रिस्तान के पास लोगों की भीड़ जमा थी। दो पक्षों के बीच विवाद और गोलीबारी हो रही थी, इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे नीतीश को गोली लग गई। गोली लगने के बाद नीतीश जमीन पर गिर गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। इधर, सदर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर हुई गोलीबारी की दो घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com