Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा कांडी रपुरा में अज्ञात व्यक्ति ने खलिहान में रखा हुआ 300 धान बोझा मे लगाया आग। पूरा धान का बोझा जलकर हुआ राख

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिला कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत हरिहरपुर के ग्राम रपुरा में नवनीत सिंह के खलिहान में रखा 300 धान का बोझा अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाकर भाग गया और पूरा धान का बोझा जलकर राख हो गया।
पीड़ित किसान नवनीत सिंह ने बताया कि हम अपना धान का बोझा ट्रैक्टर द्वारा ढोकर शिव नारायण सिंह के दरवाजा के सामने खलिहान में रखा था और कुछ धान का बोझा ट्रैक्टर की ट्राली में ही रखा हुआ था मैं खाना खाने के लिए अपना घर चला गया उतना ही में ही ग्रामीणों ने शोर मचाने लगा कि धान की बोझा में आग लग गया है तब हम लोग पूरे परिवार ने दौड़ते हुए आया तो देखा कि मेरा ही धान की बोझा में आग लगा हुआ है और ट्रैक्टर के ट्राली में भी आग लग चुका है। हम लोग पूरे परिवार ने आग बुझाने के लिए शोर मचाया और सभी ग्रामीण जूटकर आग को बुझाया।
पीड़ित नवनीत सिंह ने अपना दुख सुनाते हुए अधिकारी एवं पदाधिकारी गुहार लगाते हुए कहा है कि हमारा लगभग ₹50000 का नुकसान हुआ है मैं बहुत ही गरीब व्यक्ति हूं मुझे मुआजमा की तौर पर मदद किया जाए।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com