लगातार बारिश की वजह से नगर निगम के मुख्य सड़क से लेकर कई वार्डों की सड़क पानी में हुआ तब्लील।लोग हलकान परेसान। नगर निगम बना लापरवाह।
लगातार बारिश की वजह से नगर निगम के मुख्य सड़क से लेकर कई वार्डों की सड़क पानी में हुआ तब्लील।लोग हलकान परेसान। नगर निगम बना लापरवाह।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* लगातार बारिश की वजह से नगर निगम के मुख्य सड़क से लेकर कई वार्डों की सड़क पानी में हुआ तब्लील।लोग हलकान परेसान। नगर निगम बना लापरवाह।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा से आ रही है जहां नगर निगम क्षेत्र में हल्की वर्षा में भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में मुख्य सड़क से लेकर गली मुहल्ले में जल जमाव की समस्या बड़ी है। इन दिनों पिछले तीन चार दिनों से लगातार रुक रुककर वर्षा हो रही है और ऐसे में कई जगह जल जमाव की समस्या है। कुछ तस्वीर हम आपको दिखाने जा रहें है जो पहली तस्वीर पोलेटेकनिक ढाला से लक्ष्मीनियां चौक जाने वाली मुख्य सड़क है। जहां मुख्य सड़क पर गड्ढा तो है ही वहीं जल जमाव भी है जिसपर गाडियां हिचकोलियां तो खाते हैं तो कभी कभी सड़क का अंदाजा नही रहने पर हादसा भी हो जाता है
वहीं दूसरी तस्वीर इस्लामियां चौक की है जहां से जानें वाली सड़क पर पानी लगा है यहां भी लोगों को अपने घरों से किसी काम से निकलने के लिए घुठने पर पानी में पार करना पड़ता है। तीसरी तस्वीर जो हम दिखा रहे है वो तो ओर खास है इस सड़क का नाम संजीव झा पथ है जो भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय संजीव झा के नाम से पथ है और उनकी पत्नि सहरसा नगर निगम की मेयर है ऐसे में जब उस सड़क पर जो मेयर बैन प्रिया के पति के नाम पर सड़क का नाम है उस पथ पर जल जमाव है तो नगर निगम क्षेत्र के जगहों का क्या हाल होगा।
वहीं स्थानीय लोग राघवेन्द्र कुमार रवि की माने तो पोलटेक्निक ढाला से पूरब लक्ष्मीनियाँ चौक डुमरेल वार्ड नं 26 का मेन रोड है।यहां जल जमाव की भारी समस्या है।कई बार यहां अप्रिय घटना घट चुकी है।लेकिन नगर निगम के पदाधिकारी द्वारा कोई भी कार्यवाई नहीं कि जा रही है।बार बार यहां घटना घटित होती रहती है।लेकिन नगर निगम की उदासीनता के कारण यहां पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वहीं स्थानीय लोग अमित कुमार की माने तो यहां की सबसे बड़ी समस्या है जल जमाव।हल्की भी बारिश अगर पड़ती है तो पूरे इलाके में पानी भर जाता है।अभी जिस जगह हम खड़े है ये पूर्व विधायक संजीव झा की पत्नी मेयर बैन प्रिया के पति के नाम से पथ है।जब ईस पथ की यह स्थिति है तो आप अंदाजा लगा सकते है पूरे शहर की क्या स्थिति होगी।घर से निकलना मुश्किल हो गया।बच्चों सब को स्कूल जाना मुश्किल हो गया है।
इस बाबत नगर निगम के उप मेयर गुड्डू हयात की मानें तो वित्तीय प्रभार की वजह से दिक्कत हो रही है।अभी तक वित्तीय प्रभार नगर निगम को नही मीला है।वैसे जल निकासी का काम हो रहा है। वित्तीय प्रभार मिलते ही नगर निगम क्षेत्र में काम सुरु हो जायेगा और जल जमाव को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार है जिस पर काम किया जायेगा।

Subscribe to my channel



