Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

खेलने के दौरान जेसीबी के द्वारा बने गड्ढे में स्कूली बच्ची की डूबने से हुई मौत।

खेलने के दौरान जेसीबी के द्वारा बने गड्ढे में स्कूली बच्ची की डूबने से हुई मौत।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते कल शुक्रवार 4 अगस्त को साम में खेलने के दौरान गड्ढे की पानी में 10 वर्षीय बच्ची गिर गयी।जिससे बच्चि कि डूबने से मौत हो गयी।घटना जिले के सलखुआ थानां क्षेत्र के सामहर कला गांव वार्ड नं 14 स्थित महादेव मंदिर के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु आज शनिवार को सदर अस्पताल भेजा।जहां बच्ची के शव की पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंपा।
मिली जानकारी के मृत बच्ची धर्मदेव चौधरी की बेटी अलका कुमारी के रूप में पहचान हुई है जिसकी उम्र 10 साल है और सलखुआ थानां क्षेत्र के साम्हर कला गांव वार्ड नं 14 की रहने वाली बतायी जा रही है।बच्ची स्कूल से लौटकर उक्त मंदिर के पास खेल रही थी।जहां जेसीबी से एक गड्ढा किया हुआ था और उस गड्ढे में पानी भड़ा हुआ था।खेलने के दौरान बच्ची का पैर फिंसल गया जिससे बच्ची की डूबने से मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में रो रो कर बुरा हाल हो गया।
वहीं इस घटना को लेकर परिजन बिनोद कुमार सूर्यवंसी की माने तो सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था और जेसीबी से खुदाई किया गया था जिसमें काफी पानी लगा हुआ था।बच्ची स्कूल से पढ़कर घर लौटी थी और बच्चों सब के साथ खेलने गयी थी उसी दौरान बच्ची का पैर फिंसल गया गया,जिससे बच्ची गहड़े पानी में चला गया और बच्ची की डूबने से मौत हो गयी।अभी सदर अस्पताल आये हैं पोस्टमार्टम करवाने।
वहीं सलखुआ थानां अध्य्क्ष गुड्डू कुमार की माने तो एक बच्ची की पानी में डूबने से मौत की सूचना मिली है।सूचना मिलते ही बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर आज शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।जहां पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत बाद बच्ची का शव परिजन को सौंप दिया गया है।और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com