
*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* बिछु बम का वीडियो हुआ वायरल। बिछु बम लगातार 5 सालों से सावन महीने में जाते हैं देवघर। इलाकों में बिछु बम को लेकर हो रही है काफी चर्चा।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला निहाल सिंह बिछु बम बनकर निकले हैं सावन महीने में बाबा नगरी देवघर।ये बिछु बम लगातार सावन महीने में ही जाते हैं देवघर।बीते पिछले साल ये बम दंड प्रणाम देकर गए थे देवघर पूजा अर्चना को लेकर और इसबार बिछु बम बनकर तीन चार दिन पहले निकले है देवघर।जिसका वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे हांथ नीचे रखकर पैर ऊपर करके रोड पर चल रहा है।इसतरह से चलना सबके बस की बात नहीं है और ये महादेव की कृपा से ही चल रहे हैं जैसा कि लोग बोल रहे हैं।यह वायरल वीडियो बीते तीन चार दिन पूर्व का बताया जा रहा है।बिछु बम का नाम निहार सिंह है जो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 17 का रहने वाला बताया जा रहा है जिसकी उम्र 25 साल है।
वहीं वार्ड नं 17 का रहने वाला भानु प्रताप सिंह की माने तो उसका नाम निहाल सिंह है जो हमलोगों के मोहल्ला वार्ड नं 17 में उनका घर है।उनके पिताजी का सुधीर कुमार सिंह है।बिछु बम के पिताजी काफी बीमार चल रहे थे उनका किडनी फेल था और लिवर भी फेल था।पहली बार ये बिछु बम बनकर जा रहा है।इससे पूर्व ये 5 बार दंड प्रणाम देकर गया था।वही दंड प्रणाम देकर जो गया तो महादेव के प्रति ऐसी आस्था जग गयी की फिर इसबार बिछु बम बनकर जा रहा है।और जब से महादेव के शरण में गया उस दिन से इनके पिताजी बिल्कुल स्वस्थ हो गए है।काफी अच्छे हैं आपलोग जाके देख सकते हैं।उन्होंने ये भी कहा कि इधर तीन चार दिन पहले से चलना शुरू किया है।हमको लगता है लगभग 6 और 7 महीना लगेगा देवघर पहुंचने में,अगर बीमार नहीं पड़ा तो । अगर बीच में स्वास्थ्य में परेशानी हुआ तो और समय लग सकता है।
Subscribe to my channel

